
जयपुर। करणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह रूबी कुन्नर को निर्वाचित किया गया हैं। सोमवार को हुई वोटों की गिनती में मतदाताओं की ओर से रोचक जनादेश का परिणाम देखने को मिला। कुन्नर ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा प्रत्याशी और राज्य में राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 11 हजार 283 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं इस चुनाव में एक प्रत्याशी चर्चा में रहा। वो 78 साल के तीतर सिंह। दरअसल, तीतर सिंह लोकसभा से लेकर सरंपच तक के चुनाव में 31 हार के बावजूद वो 32वीं बार करणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा। लेकिन तीतर सिंह इस बार भी हार का मुंह देखना पड़ा।
तीतर सिंह को मिले 1223 वोट
तीतर सिंह की हर बार जमानत जब्त हुई लेकिन उन पर चुनाव लड़ने का जुनून सवार रहा। इस बार तीतर सिंह को 1223 वोट मिले। वो चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह रूबी कुन्नर को 94950 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी 83667 वोट मिले। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पृथीपाल सिंह संधू को 11940 वोट मिले।
पहली बार 1985 में लड़ा चुनाव
श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव 25 एफ गुलाबेवाला निवासी तीतर सिंह पुत्र सौदागर सिंह मजहबी सिख दिहाड़ी मजदूरी से जुड़े हैं। पहली बार 1985 में विधानसभा चुनाव में पहला नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद उन्होंने हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया।
पांचवीं तक की पढ़ाई
तीतर सिंह केवल पांचवीं तक पढ़ाई की लेकिन उम्र बीतने के साथ अब वह पढऩा-लिखना भूल गया है लेकिन हस्ताक्षर कर लेते है। विधानसभा चुनाव-2013 में तितर सिंह को 427 तथा विधानसभा चुनाव-2018 में उसे 653 वोट मिले थे।
Published on:
08 Jan 2024 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
