26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र में केजरीवाल और राजस्थान में मोर्चा संभालेंगे सिसोदिया

राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक अलका लांबा भी करेंगी प्रचार, युवाओं को आकर्षित करने के लिए निकालेंगी रथ यात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashwani Kumar

•

Updated: 2 Nov 2018, 11:40 AM IST

001

मप्र में केजरीवाल और राजस्थान में मोर्चा संभालेंगे सिसोदिया

अश्विनी भदौरिया. जयपुर। राजनीति में बदलाव की वकालत करने वाली आम आदमी पार्टी राज्य में दमदार उपस्थिति दर्ज करना चाहती है। इसके लिए आक्रामक चुनावी रणनीति बनाई जा रही है। इसमें युवा चेहरों के साथ-साथ अनुभवी लोगों को भी शामिल किया जा रहा है।
पार्टी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत अरविंद केजरीवाल की जनसभा के साथ की थी। उसके बाद पार्टी का कोई बड़ा नेता यहां पर नहीं दिखाई दे रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक महीने के बाद दूसरी सभा होगी। दिवाली के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा समेत पार्टी के 40 विधायक सक्रिय हो जाएंगे।
राजपूत बाहुल्य इलाकों में सबसे ज्यादा मांग मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की है। आने वाले दिनों में दोनों नेता जोधपुर और चित्तौडग़ढ में मोर्चा संभाल सकते हैं। जिन 62 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं, वहां से बड़े नेताओं की मांग लगातार प्रदेश नेतृत्व को मिल रही है। उसी के लिहाज से पार्टी रूटमैप तैयार भी कर रही है।

आगे की रणगीति
अरविंद केजरीवाल: राजधानी में जनसभा का फीडबैक लिया जा रहा है। उसके आधार पर जयपुर में केजरीवाल की एक और जनसभा की संभावना है। अभी वे मप्र चुनाव में व्यस्त है। उम्मीद की जा रही है। 24 नवम्बर के बाद राजस्थान में जन सभा करेंगे। अभी सात जनसभा और रोड शो उनके प्रस्तावित हैं।

मनीष सिसोदिया: जयपुर के अलावा अजमेर, जोधपुर, चित्तौडग़ढ़ में पार्टी संगठन प्रचार की कमान सौंपेगा। दिवाली बाद वे राज्य में सक्रिय हो जाएंगे। जनसभा के अलावा वे रोड शो भी कर सकते हैं।

संजय सिंह: गंगानगर, अलवर, जयपुर, जोधपुर और भरतपुर से कार्यकर्ता चाहते हैं कि सिंह यहां आकर रैली करें। इन जिलों की विस सीटों के प्रत्याशियों की केजरीवाल के बाद संजय सिंह ही पसंद हैं।

अलका लाम्बा: पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता इस महीने के मध्य में युवाओं को जोडऩे के लिए रथ यात्रा शुरू करेंगीं। उनको पार्टी से युवाओं की जोडऩे की जिम्मेदारी दी है। जयपुर, कोटा, जोधपुर सहित करीब 50 विस क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगीं।

ये भी आएंगे
गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलौत,
पंजाब के पार्टी के सांसद भगवंत मान, सुशील गुप्ता, अमानतुल्ला खानाी , सुरेंद्र कमांडो, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ, अनिल बाजपेयी समेत अन्य विधायक पार्टी के प्रचार में दिखेंगे।


पार्टी के अधिकतर नेता अभी मप्र, छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दिवाली बाद कुछ नेताओं की सक्रियता यहां बढ़ेगी। इनमें दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित दिल्ली और पंजाब के विधायक भी शामिल हैं।
-देवेंद्र शास्त्री, समन्वयक, आम आदमी पार्टी