1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खालसा मेरे रूप है खास, खालसे मह हओं करो निवास…

- खालसा सिरजना दिवस (वैशाखी पर्व) मनाया गया- गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दीवान

less than 1 minute read
Google source verification
खालसा मेरे रूप है खास, खालसे मह हओं करो निवास...

खालसा मेरे रूप है खास, खालसे मह हओं करो निवास...

जयपुरा। खालसा सिरजना दिवस (वैशाखी) रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद गायन किए। मुख्य आयोजन श्रीगुरूसिंह सभा, गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा की ओर से गुरु गोविंद सिंह पार्क में आयोजित किया गया। यहां विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया, जिसमें देशभर से आए प्रमुख रागी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।

कीर्तन दीवान की शुरुआत सुबह नितनेम की पांचों वाणियों के पाठ के साथ हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। भाई सुलखन सिंह ने आसा दी वार का कीर्तन किया। वहीं कीर्तन दीवान में रागी जत्थों में पटियाला के भाई सुखवीर सिंह ने च्रहिणी रहै सोई सिख मेरा, आेह साहिब मैं उसका चेरा..., भाई सुलखन सिंह ने च्खालसा मेरो रूप है खास, खालसे मह हओं करों निवास...ज् जैसे शबद गायन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद भाई महिन्दर सिंह ने च्गुर जैसा नाही को देव...ज् भाई मस्तना सिंह हजूरी रागी आदि रागी जत्थों ने च्जिन प्रेम किओ तिन ही प्रभ पावों...ज् जैसे भी शबद गायन किए। कार्यक्रम के बीच चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। वहीं अटूट लंगर बरताया गया।

किया अमृत संचार
इस मौके पर अमृत संचार का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने अमृत पान किया। नवजात बच्चों का नामरण किया गया व जल छकाया गया। राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह और सरदार जसबीर सिंह ने वैसाखी के अवसर पर हुई खेल कूद प्रतियोगिता के बच्चों को सिरोपा भंेट कर सम्मानित किया।

Story Loader