जयपुर

Railway Gift : रेलवे का बड़ा तोहफा, खाटूश्याम मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

Khatushyam Lakkhi Mela : खाटूश्यामजी का लक्खी मेला जल्द ही आने वाला है। बाबा खाटू श्याम के मेले की तारीख नजदीक आते ही बाबा की नगरी में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है।

less than 1 minute read
Jan 31, 2024
गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे ने कई ट्रेनें को कैंसिल कर दिया है।

Khatushyam Lakkhi Mela : खाटूश्यामजी का लक्खी मेला जल्द ही आने वाला है। बाबा खाटू श्याम के मेले की तारीख नजदीक आते ही बाबा की नगरी में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा को धन रखते हुए रेलवे द्वारा खाटूश्याम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जयपुर-नारनौल व रेवाड़ी-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल ट्रेन 3,6,10,14,17,20 व 24 फरवरी को जयपुर से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर दोपहर 02.05 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नारनौल से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके अलावा रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 3, 4,6,10,11,14, 17, 18, 20, 24 व 25 फरवरी को सुबह 11.40 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर रींगस पहुंचेगी। रींगस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

10 दिन चलता है लक्खी मेला
हर साल खाटूश्याम की नगरी में लक्खी मेला लगता है। इस साल मेले का शुभारम्भ 12 मार्च से शुरू होगा और समापन 21 मार्च को होगा। इस मेले में देश- विदेश से लोग बाबा के दर्शन करने आते हैं।

Updated on:
31 Jan 2024 12:53 pm
Published on:
31 Jan 2024 08:18 am
Also Read
View All

अगली खबर