14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

kISAN ANDOLAN: महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं ने मोर्चा संभाला

महाराष्ट्र और गुजरात से हजारों महिलाओं शाहजहांपुर पहुंचीमहिला किसान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमनुक्कड़ नाटक और केवल महिलाओं के भाषण हुएआस.पास की महिलाओं ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर आंदोलन में भाग लिया

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jan 18, 2021

kISAN ANDOLAN: महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं ने मोर्चा संभाला

kISAN ANDOLAN: महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं ने मोर्चा संभाला


दिल्ली जयपुर राजमार्ग. 48 पर किसान आंदोलन 37वें दिन भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि में और आन्दोलन में महिलाओं के विशेष स्थान को देखते हुए 18 जनवरी को महिला किसान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। सोमवार को महिलाओं ने मोर्चा संभाला। क्रमिक अनशन में भी महिलाओं ने ही भाग लिया। 24 घंटे के अनशन पर राजबाला यादव, परमेश्वरी, गीता छींपा, अश्वनी संतोष चौहान,लता बाई मदेव,सकूबाई धनराज, शोभाबाई शुक्र लाल, मंगल शिवाजी वाग, वानू बाई जीरा, कम्मू बाई मनोहर,दुर्गा देवी और मंनू देवी बैठीं। इससे पहले दूध पिलाकर रविवार के क्रमिक अनशकारियों का अनशन खुलवाया। महाराष्ट्र व गुजरात से हजारों महिलाएं शाहजहांपुर मोर्चे पर पहुंची। सर्वोच्च न्यायालय में महिलाओं की भागीदारी के प्रति नकारात्मक टिप्पणी से आहत होकर महिला किसानों का दल गुजरात व महाराष्ट्र से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ था।
आज सभा का संचालन की महिलाओं ने किया और भाषण भी केवल महिलाओं के हुए। अध्यक्ष मंडली में प्रतिभा शिंदे, चन्द्रकला वर्मा, निशा सिद्धू, राजबाला यादव ब वर्षा देशपांडे शामिल हैं। वक्ताओं में रुक्मणी, वर्षा चोपड़ा, सुमित्रा चोपड़ा, कविता श्रीवास्तव, सुनीता चतुर्वेदी, प्रतिभा शिंदे, राइजा बाई, तारा धायल व मंजू यादव शामिल थे। महिला किसान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। आस.पास की महिलाओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कर आंदोलन में भाग लिया। आमसभा का मंच संचालन सीमा जैन और कमला मेघवाल ने किया।