1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 6 May: जानिए क्या कह रहें है आपके सितारे बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर  

7 min read
Google source verification
pandit_photo_1.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 है और भाग्यंक 9 है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में जहां एक और शुक्र ग्रह की कार्यकुशलता,कलात्मकता और कूटनीति विचार शीलता विद्यमान रहेगी वहीं विचारों में मंगल की आक्रमकता के साथ गतिशीलता और उद्यमिता सहायक तत्व की तरह विद्यमान रहेगी। ऐसे में वे सभी लोग मुख्यतः कला राजनीति और खोज पूरक ज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन सभी के लिए आज का दिन उनके लिए बेहतर है जो अपने सपनों को कल्पनाओं को और योजनाओं को हर हाल में पूरा होते हुए देखना चाहते हैं। जिद की ताकत से परिणाम पाने वाले लोग या कूटनीति और विषम परिस्थितियों में से भी रास्ता निकालने के लिए प्रेरित लोग आज के दिन की उर्जा का लाभ उठाते हुए अपने कार्य में परिणाम पा सकते हैं। पिछले दिनों किन्ही कारणों से हर तरफ से बाधाएं रुकावट और तनाव पाने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन राहत भरा हो सकता है कुछ समय के लिए ही सही पर प्रेम में बहुत गहरी परिपूर्ण कर देने वाली मुलाकात या वार्ता आज के दिन सुलभ हो सकती है। मूलांक 1,2,4,6,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर सिद्ध हो सकता है। जबकि मूलांक 3, 5, 8 वालों को अपने कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द जजमेंट और सेवन ऑफ स् वार्डस है। इसके मायने हैं आज के दिन में जैसा कि कार्ड के नाम से ही परिलक्षित होता है की बहुत सारी चीजों में जहां आप किसी निर्णय का इंतजार कर रहे थे वह निर्णय आज हो सकते हैं। फिर चाहे वह आर्थिक हो या व्यक्तिगत जीवन से संबंधित। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की भी आवश्यकता रहेगी जो आपको बड़े-बड़े आश्वासन देकर बाद में मुकर सकते हैं। भावनात्मक रूप से उन लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है जो तात्कालिक लाभ के लिए मित्रता या निकट संबंध बनाने से प्रेरित मुलाकात कर रहे हो। अपनी इनट्यूशन पावर को काम में लेते हुए व्यक्तियों संभावनाओं और व्यवस्थाओं का चयन करें।

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बहुत तेज गति के साथ परिणाम दायक कार्य करने के लिए लोगों का एक बड़ा समूह कार्यरत दिखाई दे सकता है। सुखद बात यह रहेगी की बाकी लोग भी जो उनके विचारों या कार्यों से सहमत ना हो तो भी उन्हें सहयोग करते हुए या माउंट स्वीकृति देते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में निर्विघ्नं अपनी योजनाओं को पूरा करने का यह एक बेहतरीन दिन हो सकता है। दोपहर बाद दिन की उर्जा आनंद और उत्साह के प्रभाव में विचारों का रुख बदल सकती है।


मूनसाइन आज के दिन में भावनात्मक ऊर्जा इस लिहाज से परिपूर्ण दिखाई दे रही है की पूर्व में बनाई योजनाओं को पूरा होने के लिए कूटनीतिक, रणनीतिक कौशल और इरादों की दृढ़ता का समर्थन पूर्ण रूप से मिल रहा है। ऐसे में जैसे ही कोई सूत्र सूचना आमंत्रण या आग्रह आपके पुराने भावनात्मक आकांक्षाओं से कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ दिखाई दे तो तुरंत उस पर प्रतिक्रिया दें। आप देखेंगे कि आज के दिन में व्याप्त विशेष ऊर्जा संबंधित विषयों को शीघ्रता से परिणाम तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

कैसा रहेगा आपका रिश्ते संबंधों का राशिफल?

रिश्ते संबंधों के लिए यह सप्ताह कुशलता से अपनी प्रतिभा और अपने मनोभावों को बहुत कम प्रकट करते हुए साथी के विचारों और आसपास की परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करने का रहेगा। जहां आज दोपहर के बाद संबंधों में भावनात्मक तीव्रता बहुत तेज गति से मन को प्रभावित करेगी और समान प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तनाव और प्रतिशोध की भावना के साथ व्यवहार होने से संबंधों को प्रभावित करने की संभावना दिखाई देती है। वहीं 8 तारीख शाम के बाद एक दूसरे के लिए लक्ष्य प्राप्ति में सहायक के तौर पर कार्य करने की प्रवृत्ति सम्मिलित या संभावित एकाकी लक्ष्यों को आसान बना देगी। 10 तारीख शाम के बाद से अगले 2 दिन बहुत संयमित और समर्पित तरीके से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से जुड़ने के रहेंगे व्यक्तिगत आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए ज्यादा दबाव नहीं बनाया तो समय का अच्छा उपयोग कर पाएंगे।

आपका सवाल

प्रश्न: पूजा में अलग अलग प्रकार के अनाज का प्रयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर: सनातन संस्कृति में अलग-अलग अनाज का प्रयोग अलग-अलग प्रकार की पूजा और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए शामिल किया जाता है। हर अनाज के लिए किसी खास प्रकार की पूजा या अनुष्ठान का अलग महत्व है। जैसे चावल को हर प्रकार की पूजा में काम में लिया जाता है अलग-अलग रंगों की धान्य अलग-अलग ग्रहों की पूजा के काम आते हैं। जैसे गेहूं भगवान विष्णु की पूजा में और भगवान सूर्य की पूजा में काम में लिए जाते हैं वही मूंग का उपयोग मां दुर्गा की पूजा में गणेश जी की पूजा में और बुध ग्रह की पूजा में विशेष तौर पर लिया जाता है। जौ का उपयोग कुछ को छोड़कर लगभग सभी प्रकार के हवन कार्य में किया जाता है। चावल को भी भगवान शिव के पूजन में और उसे पीले रंग करके गणेश जी के पूजन में काम में लिया जाता है। चावल की खीर बनाकर मां लक्ष्मी के विशेष तौर पर विशेष प्रयोजन से किए गए हवन में किया जाता है। इस तरह हम देखते हैं कि सभी प्रकार के धान्य का उपयोग किसी ने किसी देवता की पूजा में किया जाता रहा है।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल-15
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज विवाह का अति आवश्यकता में (सूर्यवेध दोष) अनुराधा नक्षत्र में तथा गृह प्रवेश का अ. आ. में (नक्षत्र त्याज्य) विशाखा नक्षत्र में अशुद्ध मुहूर्त है। प्रतिपदा नंदा संज्ञक शुभ तिथि रात्रि 9-53 बजे तक तदन्तर द्वितीया भद्रा संज्ञक शुभ तिथि है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा में विवाह, यात्रा, प्रतिष्ठा, वास्तुकर्म तथा मुंडन आदि तथा द्वितीया तिथि में राजकीय कार्य, विवाहादि मांगलिक कार्य, वास्तु, भूषण व यज्ञोपवीत आदि विषयक कार्य शुभ होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 7-28 बजे से प्रात: 9-06 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-23 बजे से सायं 5-19 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-49 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूत्र्त है जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है।

दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार अपराह्न 3-22 बजे तक पश्चिम दिशा की व इसके बाद उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा अपराह्न 3-22 बजे तक तुला राशि में, इसके बाद वृश्चिक राशि में रहेगा।

नक्षत्र: विशाखा "मिश्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र रात्रि 9-13 बजे तक, तदन्तर अनुराधा "मृदु व तिर्ङ्यंमुख" संज्ञक नक्षत्र है। विशाखा नक्षत्र में पदार्थ संग्रह, अलंकार, कारीगरी, प्रहार व औषध सेवन आदि कार्य प्रशस्त है। अनुराधा नक्षत्र में विवाह, जनेऊ व यात्रादि कार्य शुभ होते हैं।

योग: व्यतिपात नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: 7-30 बजे तक तदुपरांत अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: 5-20 बजे तक वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

करण: बालव नामकरण प्रात: 10-28 बजे तक तदन्तर कौलव व तैतिलादि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज श्री नारद जयंती तथा व्यतिपात पुण्य है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (तू , ते, तो, न, नी) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। अपराह्न 3-22 बजे तक जन्मे जातकों की जन्मराशि तुला व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्मराशि वृश्चिक है। तुला राशि के स्वामी शुक्रव वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हंै। इनका जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, धनवान, वाकपटु, सामान्य बुद्धि, भाग्यशाली, थोड़े क्रोधी, अहंकारी, कृपण, लोभी, कामासक्त, व्यसनप्रिय, पर कलाकार होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 35 वर्ष की आयु के बाद होता है। तुला राशि वाले जातकों के कार्यों में विस्तार होगा। परिश्रम व प्रयासों का लाभ मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- आर्थिक मदद मिलने से अटके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय से सम्बंधित ज़रूरी अनुबंध हो सकते है। नए दोस्त बनेंगे। युवाओं के लिए समय अधिक मेहनत वाला है। यात्रा सम्भव है।

वृषभ- अपनी आदतों को बदलें। काम को करने में जल्दबाज़ी न करेंं। निर्णय लेने में दूसरों की मदद लेना होगी।धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता पिता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मिथुन- अपनी गलती को स्वीकार कर आगे बढ़े। परिवार में महौल अनुकूल न रहने से चिंता बढ़ेगी। आवास निवास से सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। स्थिति सुधरेगी।

कर्क- दिनचर्या को सुधारें। आलस त्यागे और कार्य करें। विशेष व्यक्तित्व से मुलाक़ात होगी। राजनीति में नई ज़िम्मेदारी होगी। आमदनी बढ़ेगी। भाइयों से मनमूटाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह- दिन खुशनुमा रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे। आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। किसी बात से मन में भय बना हुआ है। खर्च अधिक होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कन्या- सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। किसी संत के दर्शन होंगे। परिजन और मित्रों का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। धन कोष में वृद्धि होगी। भूमि में निवेश के योग बन रहे हैं।

तुला- प्रशासन से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस काम को करवाना चाहते थे आज पूरा हो सकता है। किसी अनजान से मुलाक़ात लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक- अपने विरोधियों से सतर्क रहें। लापरवाही न करें। आर्थिक तंगी के कारण कार्य विलंभ से पूरे होंगे। घर परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा। व्यवसाय यथावत रहेगा संतान का सहयोग मिलेगा।

धनु- प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। परिजन के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। व्यापार बदलने का मन है जो देरी से पूरा होगा।

मकर- अटके कार्य पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंभ चिंता बढ़ाएगा। परिजन के व्यवहार में परिवर्तन दुखी करेगा। वाहन से सम्बंधित समस्या रहेगी। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। यात्रा के योग है।

कुम्भ- दिन की उपयोगिता को समझें। लम्बी यात्रा हो सकती है। धार्मिक महौल में समय बीतेगा। स्वास्थ के प्रति लापरवाह न हो। दोस्तों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। दुकान से सम्बंधित समस्या का निराकरण विलम्भ से पूरा होगा।

मीन- किसी के बिछडने का दुःख होगा। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वह आप से दूरिया बनाएंगे। महमानों का आगमन होगा। मकान दुकान से सम्बंधित बड़ा खर्च हो सकता है। पिता से सम्बंध मधुर होंगे।

Story Loader