21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur One-Way : जयपुर की जनता को बड़ी राहत, राजापार्क में फिर से शुरू हुआ वन-वे ट्रैफिक

Jaipur people Great relief one-way system has been restarted in Raja Park

जयपुर की जनता को बड़ी राहत मिली। फोटो पत्रिका

Jaipur One-Way : जयपुर के राजापार्क में फिर से वन-वे शुरू हो गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैनात किए गए गार्डों ने चौपहिया वाहनों को एक ओर से ही आने-जाने दिया। बाजार में चौराहों पर बेरिकेडिंग की गई और एक-एक गार्ड तैनात किया गया। इससे बाजार में फिर से आवागमन सुगम नजर आया।

वन-वे के दौरान यातायात पुलिसकर्मी भी बाजार में निरीक्षण करते नजर आए। राजापार्क में गत मार्च में वन-वे शुरू किया। बाजार में वाहनचालकों को तीन ओर से प्रवेश दिया गया और दो ओर से वाहनों को निकाला गया, इससे यातायात सुगम हुआ।

हर चौराहे पर पुलिस ने लगाई बेरिकेडिंग

वन-वे के लिए हर चौराहे पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाई और पुलिसकर्मी तैनात किए गए, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वन-वे की पालना नहीं हो रही थी।

पत्रिका ने उठाया मसला तो दिखी सख्ती

इसे लेकर शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका में 'सड़कें प्रयोगशाला: कट बंद…वन-वे चालू, मनमर्जी का ट्रैफिक सुधार कर रहा बंटाधार' शीर्षक से समाचार प्रकाशित राजापार्क में वन-वे व्यवस्था की पालना नहीं होने का मामला उठाया।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाजार में वन-वे व्यवस्था को लेकर फिर से सख्ती शुरू कर दी। इसके लिए बाजार में गार्ड लगा दिए। हालांकि दोपहिया वाहन चालकों को वन-वे व्यवस्था से छूट दी गई।