
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक तीन है और भाग्यांक 6 है। इसके मायने यह है की आज के दिन में जहां एक और धन को लेकर पर्याप्त ऊर्जा मौजूद है। वहीं कूटनीतिक और कलात्मक कार्यों के लिए भी भाग्य की सहायता से नए अवसरों के साथ उनमें आर्थिक सफलता की उच्च दर्जे की संभावना मौजूद है। समग्र रूप से देखें तो आज के दिन में कूटनीतिक कार्यों को आर्थिक सफलता और व्यवसाई कार्यों मैं अगर कहीं रुकावट बाधा या तनाव की स्थिति थी तो उसे बुद्धि चातुर्य से ठीक करने की स्थिति आज के दिन में बनती दिखाई दे रही है। जो लोग कलात्मक अभिरुचियों के साथ इसे सीखने या व्यवसायिक तौर पर इसमें कार्य करने से जुड़े हुए हैं उन्हें नया सीखने को मिल सकता है। कोच या शिक्षक की मदद से संभावनाओं के नए द्वार खुल सकते हैं। आज का दिन महत्व पूर्ण रूप से उन अवसरों को परिणाम में बदलने की क्षमता रखता है जिनमें पहले योजनाबद्ध तरीके से कार्य न करने के कारण कहीं असफलता मिली हो।
टैरो कार्ड में आज का कार्ड द हरमीट के साथ थ्री आफ स्वॉर्ड्स है। इसके मायने हैं आज के दिन के अंदर आप एक ओर जहां किसी प्रकार के तनाव अलगाव या मानसिक पीड़ा का अनुभव कर रहे हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर किसी ऐसे व्यक्ति की भी तलाश कर रहे हो सकते हैं जो आपको इस समय में गाइड करें, आपके साथ समय गुजारे और आपके लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करके दें जिसमें पिछली मुश्किलों से पार पाते हुए नए तरीके ऊर्जा और मन स्थिति को प्राप्त करते हुए जीवन को सामान्य दिशा की ओर ले जाने में सफल हो।
सनसाइन में आज के दिन कार्यस्थल पर पिछली गलतियों को सुधारने का आपस में विचार-विमर्श कर एक दूसरे की मदद से सर्वाधिक सही डिसीजन पर पहुंचने का है। साथ ही अपने उच्चाधिकारियों से लगातार विचार विमर्श और परामर्श के द्वारा नए विषयों और विचारों को कार्य का हिस्सा बनाने के लिए सकारात्मक वातावरण में वार्ता होने की संभावना है। लेकिन कुछ लोगों के मन की नकारात्मकता पूरी वार्ता की सही मकसद को बदल कर अपने फायदे के लिए काम में लेने की प्रवृत्ति से काम कर सकती है।
मूनसाइन में आज के दिन में ज्ञान विद्वता एक दूसरे के विचारों का आदर करते हुए प्रेम में साथी के साथ संबंधों को बहुत उच्च स्तर की विश्वसनीयता के साथ आगे बढ़ाने का समय है। आज जहां एक और साथी आपसे अपनी आर्थिक उन्नति के लिए सलाह मशवरा कर सकता है वहीं भविष्य को लेकर नए तरह की योजनाएं बनाने का अवसर भी आपके दिल में छुपा हुआ है।
कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका नौकरीपेशा राशिफल?
नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह इस मायने में चुनौती भरा हो सकता है। उच्चाधिकारियों से उनकी योजनाओं और उनके दिए गए कार्यों के अनुसार कार्य योजना पूरा ना होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। सप्ताह के प्रथम 2 दिन तेज गति से कार्य करने फिर भी परिणाम न प्राप्त करने के कारण आपसी संघर्ष तेज हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य पारिवारिक कारणों से कठिनाइयों में रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत में चीजों पर नियंत्रण पाने के लिए मित्रों या पारिवारिक लोगों का सहयोग आवश्यक रहेगा।
आपका सवाल
प्रश्न: आंकड़े का फूल घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती पर वही फूल शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है?
उत्तर: आंकड़े के फूल भगवान शिव को पूजा में चढ़ाए जाते हैं और ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव उन सभी तत्व जिनमें थोड़ी भी नकारात्मकता है उसे वे स्वीकार करके और पूर्ण सकारात्मकता अपने भक्तों को प्रदान करते हैं इसी कड़ी में आंकड़े के फूल आते हैं हालांकि यह पौधा वैज्ञानिक तौर पर एक औषधीय पौधा है जिसे विभिन्न प्रकार के रोगों में काम में लिया जाता है लेकिन घर के बहुत पास होने से इसके विषैले तत्व का प्रभाव घर के अंदर आने के कारण से और घर में रहने वाले छोटे बच्चों या गर्भवती महिलाओं के लिए यह एक नकारात्मक विषय हो सकता है इसलिए इस पौधे को घर के बिल्कुल पास में नहीं रखने की सलाह दी जाती है
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:- मन चाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ:- नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन:- परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
कर्क:- मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह:- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
कन्या:- जीवन साथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर में कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
तुला:- कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नती से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
वृश्चिक:- आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
धनु:- परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद सम्भव है।
मकर:- व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।
कुम्भ:- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन:- आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल- 21
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: विवाह, वाहनादि, सगाई, मशीनरी प्रा. आदि श्रवण व धनिष्ठा नक्षत्रों में तथा जड़ूला, हलप्रवहण, अन्नप्राशन, नामकरण, पद ग्रहण, कूपारम्भ, गृह-प्रवेश (नक्षत्र त्याज्य) जलाशय रामसर प्रतिष्ठा व शल्य चिकित्सा श्रवण नक्षत्र में, गृहारम्भ श्रवण में अ.आ. में (सूर्य वेध दोष) आदि के शुभ मुहूर्त हैं। सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रात: 9-07 बजे तक, तदुपरान्त अष्टमी जया संज्ञक तिथि है। सप्तमी में विवाहादि समस्त मांगलिक कार्य, शुभ होते हैं। अष्टमी तिथि में रत्न, अलंकार, विवाह, वास्तुकर्म आदि सभी शुभ कहे गए हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-44 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-23 बजे से दोपहर बाद 2-03 बजे तक शुभ तथा सायं 5-22 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-49 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा रात्रि 12-18 बजे तक मकर राशि में तदन्तर कुम्भ राशि में रहेगा।
नक्षत्र: श्रवण ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर 1-03 बजे तक, तदुपरान्त धनिष्ठा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। श्रवण व धनिष्ठा नक्षत्रों में मुण्डन, जनेऊ, प्रतिष्ठा, पुष्टता, वाहन, सवारी, मशीनरी, वास्तु व विवाहादि कार्य शुभ कहे गए हैं।
योग: शुक्ल नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर 12-17 बजे तक तदन्तर ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से दोपहर 01-03 बजे तक तथा रवियोग नामक दोष-समूह नामक शक्तिशाली शुभ योग भी दोपहर 01-03 बजे तक है।
करण: बव नामकरण प्रात: 9-07 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलवादि करण हैं।
व्रतोत्सव: आज कालाष्टमी, अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस, पंचक प्रारम्भ रात्रि 12-18 बजे से तथा महापात रात्रि 9-33 बजे से रात्रि 2-07 बजे तक।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (खे, खो, ग, गि, गु) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 12-18 बजे तक जन्मे जातकों की राशि मकर व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कुम्भ है। मकर व कुम्भ दोनों राशियों के स्वामी शनि देव हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, बुद्धिमान, विद्वान, विवेकी, साहसी, प्रसिद्ध, नेकनाम, रागविद्या, गणित, ज्योतिष आदि में रुचि रखने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय लगभगग 25-26 वर्ष की आयु से प्रारम्भ हो जाता है। मकर राशि वाले जातकों का शुभकार्यों पर व्यय होगा। कठिन परिश्रम व संघर्ष से आय होगी। इसके अतिरिक्त आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी।
Published on:
11 May 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
