5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली ने हार का बहाना नहीं खोजा, यह उनकी कप्तानी की खूबरसूरती है : ब्लेक

जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लेक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में  हार के बावजूद कोहली ने हार का कोई बहाना नहीं ढूंढा जो उनकी कप्तानी की खूबसूरती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 10 Feb 2021, 6:45 PM IST

jaipur

कोहली ने हार का बहाना नहीं खोजा, यह उनकी कप्तानी की खूबरसूरती है : ब्लेक

नई दिल्ली. जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लेक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम को मिली 227 रन की हार के बावजूद कोहली ने हार का कोई बहाना नहीं ढूंढा जो उनकी कप्तानी की खूबसूरती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर ब्लेक ने कोहली की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कोई बहाना नहीं बनाया और टीम की गलतियों को स्वीकार किया। भारत को मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ब्लेक ने कहा, "मुझे टीम इंडिया की सबसे अच्छी बात यह लगी कि उनके कप्तान कोहली ने हार के बाद कोई बहाना नहीं दिया। यह मुझे उनकी कप्तानी की सबसे अच्छी बात लगी। उन्होंने सभी चीजों की जिम्मेदारी ली। कोहली ने कहा कि गेंदबाजों ने सही विभाग में गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाज भी अपनी लय नहीं पकड़ सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम गलतियों से सीख लेकर वापसी करेगी। यह कोहली और उनकी कप्तानी की खूबसूरती है जिसे मैं काफी पसंद करता हूं।"

उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत की भी सराहना की। ब्लैक ने कहा, "शुभमन शानदार बल्लेबाज हैं और पंत भी बेहतरीन हैं। हर बार वह प्रदर्शन नहीं करते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका खेल शानदार है। मुझे इसलिए टेस्ट क्रिकेट पसंद है, यह आपकी मानसिकता की परीक्षा लेता है।" 2011 विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले ब्लेक ने इंग्लैंड टीम, उसके कप्तान जोए रुट और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी सराहना की।