
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के ग्राम कुहाड़ा में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का लक्खी मेला 30 जनवरी को आयोजित होगा। मेले को लेकर कल्याणपुरा व कुहाड़ा गांव के लोग पिछले करीब एक माह से तैयारियों में जुटे है। ग्रामीण 551 क्विंटल की प्रसादी बनाने में बिना हलवाई के लगे हुए हैं।
मेले में हजारों वाहनों की पार्किंग की जिम्मेदारी ग्रामीणों द्वारा उठाई जाती है। मेले में व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी चाक-चौबन्द हैं। इसके लिए करीब चार थानों से पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। एम्बुलेस, फायर बिग्रेड आदि संसाधन तैनात रहेंगे।
चूरमे की बाटियों को जगरे से निकालने के बाद कंप्रेसर से सफाई की जा रही है, ताकि इनमें मिट्टी व राख के कण नहीं रहे। इसके अलावा चूरमे को मिलाने के लिए भी कार्यकर्ता हाथ व पांव में पॉलीथिन पहन कर ही कार्य करते हैं।
भंडारे के लिए इस बार करीब 100 ग्रामीण 200 मीटर लंबे जगरे में बाटे सेकने में लगे हुए हैं। जिससे 551 क्विंटल की प्रसादी बनाई जा रही है। पिछले साल 515 क्विंटल प्रसादी बनाई गई थी।
यह वीडियो भी देखें
Updated on:
26 Jan 2025, 3:14 PM IST
Published on:
26 Jan 2025, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.