राजस्थान में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने और स्कूलों व कॉलेज में ड्रॉपआउट रोकने के लिए सरकार ने उन्हें एक लाख रुपए देना शुरू कर दिया है। यह राशि उन्हें 7 किस्तों में दी जाएगी। हालांकि यह राशि तभी मिलेगी, जब बेटी का जन्म सरकारी अस्पताल में होगा और उसकी शिक्षा भी सरकारी स्कूल व कॉलेज में होगी। पहली कक्षा प्रवेश के दौरान 4 हजार रुपए मिलेंगे, वहीं स्नातक करने पर 50 हजार रुपए का भुगतान होगा।