इधर, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सोडाला, अजमेर रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में मध्यम बारिश हुई। शाम को बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को सात बजे पारा 30 डिग्री पर आ गया।