19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लैंड ऑफ लीजेंड अभियान, 75 दिग्गज व्यक्तियों का होगा सम्मान

2 अक्टूबर 2022 तक चलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

लैंड ऑफ लीजेंड अभियान, 75 दिग्गज व्यक्तियों का होगा सम्मान

अहमदाबाद. भारत को गौरवान्वित करने वाले महान व्यक्तियों की जन्म भूमि के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए श्री मारुति कूरियर सर्विसीस प्राइवेट लिमिटेड ने इस स्वतंत्रता दिवस से एक अनूठा और व्यापक अभियान लैंड ऑफ लीजेंड शुरू किया है। कंपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए पूरे भारत में यह अभियान की शुरुआत कर रही है। लैंड ऑफ लीजेंड अभियान महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा।
कंपनी ने 75 महान व्यक्तियों की सूचि बनाई है, जिन्होंने न केवल हमारे लिए एक शानदार स्वतंत्रता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि आधुनिक भारत में एक नई ऊर्जा और भावना का संचार किया है। देश के किसी भी कोने में डिलीवरी के लिए तैयार शिपमेंट पर यह महान व्यक्ति की तस्वीर और उसकी जन्म भूमि का उल्लेख करने वाला एक विशेष लेबल लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को इन प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म स्थान के बारे में जागरूक करना है। इस सूची में स्वतंत्रता सेनानी, सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने वालों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले अग्रणी शामिल हैं।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए श्री मारुति कूरियर सर्विसीस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय मोकरिया ने कहा, यह देखकर खुशी हो रही है कि पूरा देश यह विशिष्ट आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जो भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन का त्योहार और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की प्रेरणा है। इस अभियान के साथ, इन महानायकों की महान जन्मभूमि के बारे में जागरूकता फैलाने का हमारा विनम्र प्रयास है। कंपनी एयर और सरफेस ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से दैनिक आधार पर 2.5 लाख कूरियर और कन्साईनमेन्ट संभालती है।