1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल में युवक ने की आत्महत्या 

राजसमंद निवासी एक युवक ने छोटीसादड़ी नगर में अपने ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और वो छोटीसादड़ी में अपने पीहर में रह रही थी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Moti ram

•

Updated: 15 Jul 2015, 5:27 AM IST

राजसमंद निवासी एक युवक ने छोटीसादड़ी नगर में अपने ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और वो छोटीसादड़ी में अपने पीहर में रह रही थी।

पुलिस ने बताया की मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली की भंवरमाता मार्ग स्थित दाता भैरव मन्दिर के सामने एक पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मृतक के ससुराल पक्ष और मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा बनाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस ने बताया की मंदिर के पुजारी पूनमचंद शर्मा सुबह जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर के बाहर पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। पुजारी ने तुरन्त आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। युवक की पहचान राजसमंद के देवगढ़ मदारिया निवासी गेहरीलाल पुत्र भैरुलाल माली के रुप में हुई। वह छोटीसादड़ी निवासी मांगीलाल माली का दामाद था। मृतक के ससुराल वालों को सूचना देकर उन्हें बुलाया गया।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के जूते और हेलमेट पास ही पड़े थे। मृतक की जेब से एक मोबाइल, बाइक की चाबी, पर्स, आधार कार्ड और ड्राईविंग लाईसेंस मिला। मौके पर मौजूद मृतक के ससुर मांगीलाल ने पुलिस को गेहरीलाल के उनका दामाद होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया की गेहरीलाल राजसमंद रहता है और उनकी पुत्री पीहर में रह रही है। इस पर पुलिस ने मृतक के भाइयों मदनलाल और नारायणलाल माली निवासी देवगढ मदारिया राजसमन्द को फोन कर घटना की सूचना दी। दोपहर में मृतक के परिजन छोटीसादड़ी पहुंचे।

बोर्ड से हो पोस्टमार्टम
मृतक के दोनों भाइयों मदनलाल और नारायणलाल सहित अन्य परिजनों ने छोटीसादड़ी थाने पहुंचकर मामले में संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मामले की उचित जांच की मांग की। उन्होंने मृतक के ससुराल पक्ष पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय और सीआई कैलाशचन्द्र बोरीवाल ने मृतक के परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने पर हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तीन बच्चे हैं मृतक के
मृतक गेहरीलाल की वर्ष 1996 में छोटीसादड़ी निवासी मंंंजू पुत्री मांगीलाल माली से शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते मंजू गेहरीलाल से अलग अपने तीनों बच्चों के साथ छोटीसादड़ी में अपने पीहर में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद न्यायालय में लम्बित है।