कई बार आप किसी कानूनी मसले को लेकर चिन्तित हुए होंगे। आपके अलावा भी ऐसे बहुत सारे लोग है, जो कानून से जुड़ी समस्या से त्रस्त होते होंगे।
कई बार आप किसी कानूनी मसले को लेकर चिन्तित हुए होंगे। आपके अलावा भी ऐसे बहुत सारे लोग है, जो कानून से जुड़ी समस्या से त्रस्त होते होंगे। कानून भी ऐसे होते हैं जहां सीधा रास्ता मिलना अक्सर कठिन होता है और इसमें सबसे बड़ी बाधा कानून की जटिलता और लागू होने वाले प्रावधानों के बारे में जागरूकता की कमी होता है| पेशे से एडवोकेट आशीष डावर पिछले दो सालों से लोगों को कानून के बारे में सलाह दे रहे है। उनका कहना है कि लोगों को उनके कानूनी अधिकार और लाभों के बारे में जागरूकता की कमी होती है जिससे वे दिक्कत में होते हैं| अगर उन्हे कानून की सही जानकारी हो और वे कानून को ठीक से समझे तो वे अपनी राह आसान कर सकते हैं।
कई लॉ फर्मों में इंटर्नशिप करने और इसके बाद एक लॉ फर्म में जूनियर एडवोकेट के रूप में नौकरी करने के बाद आशीष ने लोगों की मदद करना शुरू किया। उनके अधिकारों और कानून की जानकारी उन तक पहुंचाने लगे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया को चुना। उन्होंने कानून संबंधी टॉपिक बनाने शुरू किए। सोशल मीडिया की मदद से उन्होंने लोगों तक कानून और उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचानी शुरू की। उन्होंने उद्यमिता, लोक कल्याण, सामाजिक कार्य और कई अन्य टॉपिक को लेकर लोगों की मदद करना शुरू किया। परिवार में पहली पीढ़ी का वकील होने के नाते उनका ये जुनून बढ़ता गया और अब ये सिर्फ पैसा कमाने का माध्यम नहीं रह गया। अब वे लोगों के बीच पॉपुलर हैं और उनका चैनल द लीगल बाबा लोगों की काफी मदद कर रहा है। आशीष कई महाविद्यालय में चर्चाओं में भी भाग लेते हैं| अपनी चर्चाओं में वे वर्तमान में आने वाली पॉलिसीज और नियम तथा नए अपडेटस पर भी प्रकाश डालते हैं। साथ ही वे उदाहरणों को ले कर स्पष्टीकरण करते हैं, जिससे कानून की जटिल संकल्पनाएं आम जनता के लिए आसान बन जाती है। कनाडा के महाविद्यालय और कानूनन एजन्सीयों के साथ मिल कर लीगल बाबा भारतीयों से जुड़े गैरकानूनी मामलों की रोकथाम पर भी कार्य भी कर रहे हैं।