29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम का बड़ा अपडेटः राजस्थान के 28 जिलों में सामान्य से कम बारिश

राजस्थान में मानसून की झमाझम का दौर जारी है, लेकिन जो बारिश दर्ज की जा रही है वह सामान्य से भी कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 20 Jul 2021, 2:27 PM IST

Rain in kota Division

हाड़ौती में अल सुबह 50 km की रफ्तार से चली हवा, बिजली कड़की, बारिश में भीगी फसलें, किसानों की आंखों में आंसू

जयपुर। राजस्थान में मानसून की झमाझम का दौर जारी है, लेकिन जो बारिश दर्ज की जा रही है वह सामान्य से भी कम है। प्रदेश में जैसलमेर, सवाई माधोपुर, चूरू और बीकानेर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा माइनस में आ रहा है। सबसे कम बारिश बारां में दर्ज हुई है। यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 249.7 एमएम है जबकि अब तक 107 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 57 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बारिश के ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार राजस्थान में 1 जून से 20 जुलाई तक सामान्य से भी कम बारिश दर्ज की गई है। हालाकि अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अभी तेज बारिश का दौर आएगा और उस दौरान सामान्य बारिश के आंकड़ों से राजस्थान आगे निकल सकता है। मौसम विभाग की माने तो जैसलमेर ही ऐसा जिला है जहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 63 एमएम है और इस माह अब तक 130.4 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है, जो कि 106 प्रतिशत ज्यादा है। बीकानेर में पिछले दिनों हुए एक अच्छी बरसात ने ही सामान्य बारिश से अधिक आंकड़ा दर्ज करा दिया है। यहां सामान्य बारिश 95 एमएम है, जबकि अब तक 96.2 एमएम दर्ज हो चुकी है। चूरू में सामान्य बारिश 120.7 एमएम है, जबकि इस मानसून अब तक 129.6 एमएम दर्ज हो चुकी है।

जयपुर में 32 प्रतिशत कम
प्रदेश में जून से अब तक की बारिश पर नजर डालें तो राजधानी जयपुर में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 183.5 एमएम है, जबकि 124.1 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जो 32 प्रतिशत कम है। उधर, सवाई माधोपुर में सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 198.3 एमएम है, जो 203.9 एमएम दर्ज किया गया है।

19 प्रतिशत कम तो औसत बारिश

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा का कहना है कि यदि सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होती है तो वह औसत बारिश कहलाती है। ऐसे में अलवर, भरतपुर, प्रतापगढ़, सीकर और हनुमानगढ़ में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिसे औसत बारिश माना जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग