नाहरगढ़ जैविक उद्यान से खुशखबरी है। गुजरात के शक्कर बाग जू से एक और बब्बर शेर-शेरनी का जोड़ा लेकर वन विभाग की टीम शनिवार को देर रात जयपुर पहुंची।
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान से खुशखबरी है। गुजरात के शक्कर बाग जू से एक और बब्बर शेर-शेरनी का जोड़ा लेकर वन विभाग की टीम शनिवार को देर रात जयपुर पहुंची। इस जोड़े को लॉयन सफारी में रखा जाएगा। जहां सैलानी इनका दीदार कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ जैविक उद्यान से वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर के नेतृत्व में टीम गुजरात के जू से एशियाटिक बब्बर शेर- शेरनी का जोड़ा लेने टीम नाहरगढ़ जैविक उद्यान से मंगलवार को सुबह रवाना हुई थी।
एक्सचेंज में नाहरगढ़ से घड़ियाल व जंगली लोमड़ी का एक-एक जोड़ा भेजा गया गया था। शुक्रवार को सुबह छह बजे 2 वर्षीय बब्बर शेर-शेरनी को लेकर टीम शक्करबाग जू से रवाना हुई। जो 1200 किलोमीटर की दूरी 42 घंटे में पूरी कर शनिवार को जयपुर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस जोड़े को 21 दिन तक एनक्लोजर में क्वारंटीन रखा जाएगा। खास बात है कि शेर-शेरनी दोनों में माइक्रो चिप लगी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शक्करबाग जू से शेर-शेरनी का जोड़ा लाया जा चुका है।