
रात के समय भी होती थी शराब की सप्लाई, पुलिस ने महिला को पकड़ा
पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालपुरा गेट में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब और दस पेटियां बीयर की बरामद की है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब की बिक्री से आए रुपए भी बरामद किए है। महिला आरोपी रात के समय शराब की दुकानें बंद होने के बाद अवैध शराब ग्राहकों को बेच रही थी।
एडिशनल कमिश्रर कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि सीएसटी टीम के सदस्य आवेश दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालपुरा गेट में शराब की दुकान बंद होने के बाद भी शराब की सप्लाई होती है। इस पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोरा सांसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध देशी शराब और बीयर की लगभग 10 पेटियां और बिक्री राशि के 2700 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरेोपी गोरा सांसी (45) पत्नी सज्जन सांसी मेहन्दवास टोंक हाल शुभम विहार कॉलोनी शिकारपुरा फाटक के पास मालपुरा गेट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पास अवैध शराब का स्टॉक रखने और ग्राहकों को अवैध शराब बेचने के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं होना सामने आया है। गिरफ्तार महिला गोरा सांसी अवैध शराब को रात के समय शराब की दुकानें बंद होने के बाद भी ग्राहकों को सप्लाई कर रही थी। पुलिस पकड़ी हुई महिला से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।
Published on:
04 Apr 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
