5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल सेवा केंद्र पर लगा रहा ताला

गुरुवार को सेवा केंद्र पर ताले लगे मिले। केंद्र के बाहर ग्रामीण पुरुष और महिलाएं सरपंच और सचिव के आने का इंतजार करते रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
राज्य सरकार की ओर से आम जन के रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत पर स्तर पर सेवा केंद्र की स्थापना की गई।

जहां कार्यालय समय में ग्रामीणों की भामाशाह, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाता है, लोगों के आवश्यक काम को संपन्न कराया जाता है। ऐसे में ग्राम पंचायत झूपेल के अटल सेवा केंद्र की स्थिति बिल्कुल विपरित है।

गुरुवार को सेवा केंद्र पर ताले लगे मिले। केंद्र के बाहर ग्रामीण पुरुष और महिलाएं सरपंच और सचिव के आने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद एक कार्मिक पहुंचा और उसने ताला खोला। सेवा केंद्र के अंदर बने कंप्यूटर कक्ष में न तो कंप्यूटर मिला और न ही कर्मचारी।

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटर और नेटवर्क से जोड़ा गया है वहीं झूपेल में इसका अभाव देखने को मिला।