11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवालयों में लगी रही श्रद्धालुओं की कतारें

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

देवली. सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
शहर के छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर में सार्वजनिक सहस्त्रघट अभिषेक का आयोजन किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चार और शंख-घंटियों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और फूलों से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने अभिषेक में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
शिव आराधना के दौरान महिलाओं एवं भजन मंडलियों ने शिव भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग