
जयपुर
राजधानी में एक बार फिर सामने आया दिल-दहला देने वाली घटना। जयपुर शहर के बगरू थाना इलाके में देर रात एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया।जहर खाने से प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है की प्रेमी युगल चार दिन पहले झालावाड़ा से भागे थे। पुलिस की सूचना पर प्रेमी युगल के परिजन जयपुर पहुंच रहे हैं जिसके बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे छितरौली गांव में नदी में युवक-युवती के बेहोशी की हालत में पड़े होने की इत्तला मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती का उपचार जारी है।
युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने रात को जहर खाया था। वे चार दिन पूर्व झालावाड़ के नेहरावत गांव से भागे थे। पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। जांच अधिकारी एसआई झाबरमल ने बताया कि मृतक की पहचान बीस वर्षीय भगवानसिंह निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है जबकि युवती की पहचान संगीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संगीता शादीशुदा है। पूछताछ में संगीता ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है और चार दिन पूर्व घर से भागे थे और रात को उन्होंने कीटनाशक दवा खा ली। दो दिन से वे काम की तलाश में जयपुर में भटक रहे थे लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा था। रात को उन्होंने सब्जी में कीटनाशक दवा डाल कर खा लिया। इसके बाद वे यहां पर आ गए।
Updated on:
09 Mar 2018 11:47 am
Published on:
09 Mar 2018 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
