4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिमांड में मोग्या गैंग का खुला राज, नाम बदल कर करते थे वारदात

जीण माता पहाड़ी में की थी गिरधारी की हत्या, चोरी के तीन दर्जन मोबाइल व कार बरामद।

2 min read
Google source verification
crime news in kalwar

कालवाड़ (जयपुर). करधनी पुलिस द्वारा पांच दिन पूर्व मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार मोग्या गैंग के दो शातिर बदमाशों से रिमांड के दौरान पूछताछ में हत्या सहित अनेक मामलों का पर्दाफाश हुआ। पश्चिम डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च को कालवाड़ रोड करधनी गोविन्दपुरा मेें मोबाइल की दुकान में चोरी करने के दर्ज मामले में मोग्या गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोग्या गैंग के गिरफ्तार राहुल उर्फ गुट्या उर्फ उगम्ता व रोहिताश उर्फ राजेश उर्फ गोपाल मोग्या से गिरफ्तारी के बाद रिमांड अवधि में पूछताछ की तो कई राज खुले। करधनी पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान चोरी किए 31 मोबाइल व कार को बरामद करने की कार्रवाई की।

यह भी पढे :नींद में परिवार, ताले तोड अलमारी से नकदी-जेवरात पार

कई वारदातों को दिया अंजा
एसआई दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार रोहिताश उर्फ राजेश ने अपना नाम गोपाल उर्फ दिनेश उर्फ धनेश उर्फ धन्या उर्फ सोनी उर्फ सोन्या उर्फ मनोज उर्फ राकेश के नाम से अनेक वारदातों को अंजाम दिया।

यह भी पढे :संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

पहाड़ों से गिराकर की थी हत्या
गिरफ्तार मोग्या गैंग के बदमाश रोहिताश उर्फ राजेश ने नाम बदल कर सीकर व जयपुर जिले के 15 थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, नकबजनी आदि के साथ पिपराली जिला सीकर निवासी अपने मामा राजू बावरिया उर्फ राजेन्द्र बावरिया व मौसी सुमन बावरिया के साथ मिलकर जीण माता की पहाड़ी में गांव धोद निवासी गिरधारी को कमांडर जीप सहित पहाड़ी से गिराकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढे :तहसील परिसर में चोरी का प्रयास, अधिवक्ताओं की टेबलों के टूटे ताले

इन थाना क्षेत्र में की वारदात
आरोपितों ने सीकर जिले कोतवाली नीमकाथाना, अजीतगढ़, थोई, टोंक जिले के बरौनी, निवाई, जयपुर जिले के सांगानेर, चौमूं, प्रागपुरा, मनोहरपुर, गोविन्दगढ, करधनी, विद्याधर नगर, शाहपुरा, अमरसर थाना क्षेत्र में करीब 44 वारदातों को अंजाम दिया।

Story Loader