26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Government : नारायण राणे का बयान, महाराष्ट्र में जल्द बनेगी भाजपा की सरकार

केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री हैं नारायण राणे ने गुरुवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं है, इसलिए वहां ऐसा माहौल बना हुआ है। मगर जल्द ही वहां भाजपा की सरकार बन जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 25, 2021

Maharashtra Government : नारायण राणे का बयान, महाराष्ट्र में जल्द बनेगी भाजपा की सरकार

Maharashtra Government : नारायण राणे का बयान, महाराष्ट्र में जल्द बनेगी भाजपा की सरकार

जयपुर। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री हैं नारायण राणे ने गुरुवार को जयपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं है, इसलिए वहां ऐसा माहौल बना हुआ है। मगर जल्द ही वहां भाजपा की सरकार बन जाएगी। महाअघाड़ी गठबंधन जल्द ही खत्म हो जाएगा। हालांकि सरकार कब तक बनेगी, इस सवाल पर राणे ने कहा कि कुछ चीजें सीक्रेट होती हैं।

झालाना स्थित खादी इंडिया का अवलोकन करने के बाद राणे ने भाजपा के सरकार गिराने के सवाल पर कहा कि सरकार गिराना या बनाना होता है तो उसे सीक्रेट रखा जाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल साहब ने यह बात बोली है। अब उनकी जुबान से बात निकली है तो सही होनी चाहिए। इससे पहले राणे ने खादी लाउंज का निरीक्षण करने के बाद इसे शोरूम की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि राणे दो दिन के दौरे पर जयपुर आए हैं। वो शुक्रवार को भी जयपुर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।