17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताराचंद सोमानी का सम्मान, समाज सेवा और संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्पश्री माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली की कार्यकारिणी घोषित

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 21, 2026

Rajasthan

देवलीञ्च पत्रिका. श्री माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को माहेश्वरी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद सोमानी का समाजबंधुओं ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मूंदड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान भंडारी, जिलाध्यक्ष ताराचंद मूंदड़ा, कमल मूंदड़ा एवं तहसील अध्यक्ष गोपाल मालू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष ताराचंद सोमानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संरक्षक के रूप में नवल किशोर मालपानी, रामकिशन मूंदड़ा, दुर्गालाल तुरक्या, सत्यनारायण मूंदड़ा एवं ओमप्रकाश काबरा को मनोनीत किया गया। प्रवीण मालपानी को महामंत्री, दिनेश तोतला को सहमंत्री, अनिल नामधराणी को कोषाध्यक्ष, जगदीश नुवाल एवं अशोक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। टीकमचंद झंवर, मुकेश नुवाल और संजीव राठी को संगठन मंत्री, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी को प्रवक्ता तथा अनिल कुमार गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी एवं आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष ताराचंद सोमानी ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार जताया।