2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज कपूर के सिनेमा को सच्ची श्रद्धांजलि देती फ़िल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’

फ़िल्म को निर्देशित करने वाले और फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले मानव सोहल ने 'मैं राज कपूर हो गया' के माध्यम से एक ऐसी फ़िल्म पेश की है, जो ना सिर्फ़ राज कपूर के सिनेमा की याद दिलाती है, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू जाती है। फिल्म का नायक और नायिका भी सामान्य जीवन जीने वाले लोग ही हैं, जो असाधारण परिस्थितियों का मुक़ाबला करते हुए आगे बढ़ते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
राज कपूर के सिनेमा को सच्ची श्रद्धांजलि देती फ़िल्म 'मैं राज कपूर हो गया'

राज कपूर के सिनेमा को सच्ची श्रद्धांजलि देती फ़िल्म 'मैं राज कपूर हो गया'

जयपुर। राज कपूर (Raj Kapoor) और उनके सिनेमा के बारे में बात करना मानो सूरज को दीया दिखाने जैसा है। मशहूर राज कपूर हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी शख़्सियत हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में फ़िल्म के ज़रिए ही उन्हें और उनके सिनेमा को श्रद्धांजलि देने की बेहतरीन कोशिश का नाम है 'मैं राज कपूर हो गया'।

फ़िल्म को निर्देशित करने वाले और फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले मानव सोहल ने 'मैं राज कपूर हो गया' के माध्यम से एक ऐसी फ़िल्म पेश की है, जो ना सिर्फ़ राज कपूर के सिनेमा की याद दिलाती है, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू जाती है। फिल्म का नायक और नायिका भी सामान्य जीवन जीने वाले लोग ही हैं, जो असाधारण परिस्थितियों का मुक़ाबला करते हुए आगे बढ़ते हैं। फ़िल्म की कहानी सत्य घटनाओं से प्रेरित है। राज कपूर और नरगिस की याद दिलाते मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी ने अभिनय से फ़िल्म को बेहतर बना दिया।

फिल्म में कलाकार मानव सोहल, श्रावणी गोस्वामी, वीरेंद्र सक्सेना, अर्शिन मेहता, नाज़िया हुसैन, कंचन पंधारे आदि ने अभिनय किया है। कहानी, गीत व निर्देशन मानव सोहल का है। वहीं निर्माता मुकेश शर्मा, मानव सोहल, अर्पित गर्ग हैं। संगीत व पार्श्व संगीत विद्युत गोस्वामी ने दिया है। वहीं अनंत जोग, साहिबा ख़ुराना, जितेन मुखी, स्मिता डोंगरे, उर्मिला शर्मा जैसे कलाकारों ने भी उम्दा अभिनय किया है। फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी गई है। फ़िल्म के गीत-संगीत भी सुनने लायक हैं।

Story Loader