कई बार पकड़ा गया मामी के साथ गलत काम करते
चौमूं थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि होली दरवाजा निवासी मृतक गोविंदनारायण के उसकी मामी पिंकी से अवैध संबंध थे, जिन्हें वह कई बार गलत काम करते हुए देख चुका था। वही आरोपी का कहना है कि पिंकी उसकी मामी नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरोपी के भी उसके साथ अवैध संबंध रहे हैं। क्योकि आरोपी करीब डेढ़ साल से अपने पिता से नाराजगी का बहाना कर पिंकी के घर ही रह रहा है। वही उसकी हत्या हुई। वह घर भी आरोपी की मामी का ही है।