
मनीषा कुलश्रेष्ठ को मिला बिहारी सम्मान
जयपुर। देश की प्रख्यात लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को शुक्रवार को 28वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें प्रतिद्ध हिंदी लेखिका ममता कालिया ने दिया। आपको बता दें कि केके बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए दिया गया है। खास बात यह है कि यह पुरस्कार राजस्थान के लेखक उसके हिंदी या राजस्थानी भाषा में उल्लेखनीय योगदान को लेकर प्रतिवर्ष दिया जाता है। शहर के ओटीएस के भगवत सिंह मेहता सभागार में हुए एक समारोह में मनीषा कुलश्रेष्ठ को हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। केके फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुरेश ऋतुपर्ण, निर्णायक समिति के अध्यक्ष ओम थानवी के साथ ही बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी यहां मौजूद रहे। आपको बता दें कि मनीषा कुलश्रेष्ठ की अब तक दस से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें उपन्यास व कथा विधा शामिल है। मनीषा कविताएं भी लिखती हैं।
Published on:
22 Nov 2019 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
