2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 लाख के गहने चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए एक साल से चक्कर काट रही हैं पूर्व मंत्री

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Former Minister Kamla Bhil

50 लाख के गहने चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए एक साल से चक्कर काट रही हैं पूर्व मंत्री

मुकेश शर्मा / जयपुर। एसओजी के एडिशनल एसपी संजीव भटनागर के बगल वाले मकान में रह रही उनकी सास की हत्या कर जेवर लूटने के मामले में पुलिस दिन-रात लुटेरों को पकडऩे के लिए मेहनत कर रही है। वहीं एक साल पहले वारदात स्थल के पड़ौस में ही रहने वाली पूर्व मंत्री कमला भील के यहां से चोरी गए गहने आज तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।


पूर्व मंत्री का आरोप है कि बंगले में खिड़की ग्रिल तोड़ अलमारी में रखे 50 लाख के गहने उड़ा लिए थे। पूर्व मंत्री ने मानसरोवर थाने में गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ सकी है। हत्या की शिकार पुष्पा बिसारिया के घर के पड़ोस में ही रहने वाली पूर्व मंत्री कमला भील ने बताया कि चोर इसी तरह ग्रिल तोड़ उनके 50 लाख रुपए के जेवर व चांदी के बड़ी संख्या में बर्तन ले उड़े थे। वारदात के बाद पुलिस थाने के कई चक्कर लगाए। लेकिन उनके घर चोरी करने वालों का आज तक सुराग नहीं लगा।

अब तो पुलिस ने उनकी सुनवाई करना ही बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष परिवार में एक शादी थी। बैंक लॉकर से जेवर निकलवाकर लाए थे। एक रिश्तेदार की मौत हो गई। जेवर घर पर अलमारी में रखे थे और वे रिश्तेदार के यहां चले गए। रात्रि को ही चोर पीछे गैलेरी में से कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़ अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी को गद्दे पर पटक दिया और उसे तोड़कर उसमे रखे जेवर व बर्तन ले गए थे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि देर रात तक संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। लेकिन पुलिस गश्त देखी नहीं।

पड़ोसी दहशत में
वहीं पास में रहने वाले पड़ौसी वारदात के दो दिन बाद भी दहशत में है। पास ही रहने वाले आइएएस आरसी मीणा के बेटे भरत ने बताया कि पूरी रात नींद नहीं आई। हल्की आहट होने पर डर लगने लगता। जब तक वो पकड़े नहीं जाएंगे। रात को नींद नहीं आएगी। वहीं पूर्व मंत्री इंदौरिया की पुत्रवधु सीमा घर के सभी खिड़की दरवाजों के पर्दे लगा दिए हैं। बाहर से कोई अंदर नजर नहीं आ सके। मुख्य दरवाजे पर भी ताला लगाने लगे गए हैं।

Story Loader