13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में शामिल होने के बाद आया मानवेंद्र सिंह का बयान, गहलोत की बताई अहम भूमिका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Oct 18, 2018

जयपुर ।

चुनावों के नजदीक आते आते प्रदेश में सरगर्मियां तेज होती जा रही है। राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ने हाल ही में बडा बयान दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र कर्नल मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद बयान दिया कि वे किसी भी तरह की सौदेबाजी कर के कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद सबसे पहले विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे और फिर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। वहीं राहुल गांधी ने मानवेंद्र के पार्टी में शामिल होने पर बधाई भी दी। साथ ही कांग्रेस में सिंह के शामिल होने में गहलोत की अहम भूमिका बताई जा रही है।

गौरतलब है कि चुनावी रण में बड़े फेरबदल के साथ पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और शिव विधायक मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को पूर्ण रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही पार्टी का फायदा तय है।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और शिव विधायक मानवेंद्र सिंह ने कुछ दिनों पहले भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था। इस दौरान मानवेंद्र सिंह ने कहा था कि अब उनकी धैर्य की सीमा समाप्त हो गई। 'वे बोले रहे थे, कमल का फूल, मेरी भूल' इसी के साथ उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी। ।