
March Birthday Horoscope Astrology
जयपुर। यदि आपका जन्म मार्च में हुआ है तो हम आपको बता रहे हैं कि आपका भविष्य क्या होगा और आपका स्वभाव कैसा है। जयपुर के पंडित मुरारीलाल शास्त्री शर्मा कहते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मार्च में जन्मे जातक मिलनसार होने के साथ ही आकर्षक व्यक्तित्व के धनी भी होते हैं। इन्हें घूमने का काफी शौक होता है। ये जातक मिलनसार होते हैं इसलिए इनका फ्रैंड सर्कल भी काफी बड़ा होता है। इन लोगों की इंट्यूशन भी तेज होती है। विचारों से ये लोग नॉर्मल दिखाई देते हैं, लेकिन होते बड़े महत्वाकांक्षी हैं।
सफल होते हैं
ज्योतिष कहता है कि मार्च में जन्मे लोगों में कई खूबियां होती हैं। ये लोग जिम्मेदारी अच्छे से निभाते हैं। जिम्मेदार पदों पर अपनी योग्यता साबित कर मार्च में जन्मे जातक सफल होते हैं। किसी भी बारे में बोलने से पहले ये उस टॉपिक पर पूरी जानकारी जुटा लेते हैं। बिना जानकारी ये कुछ भी नहीं बोलते। इनकी एक खूबी ये भी है कि ये लॉ एंड ऑर्डर का सम्मान करते हैं। लुक में कुछ लोग सेक्सी होते हैं। कभी कभी ये लापरवाह भी हो जाते हैं।
नशा कर सकता है करियर बर्बाद
आपका जन्म भी अगर मार्च में हुआ है तो आपको नशे ये दूर रहना चाहिए। क्योंकि नशा आपके करियर को बर्बाद कर सकता है। इस महीने में जन्मे जातक गप्पे हांकने वाले भी होते हैं। ये लोग काफी बोलते हैं और स्वभाव से हंसोड़ होते हैं। इन लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये महफिल में अपनी बातों से सबको आकर्षित कर लेते हैं।
बदलाव से करते हैं लोगों को हैरान
ये जातक कभी कभी अपनी जिंदगी में ऐसा बदलाव ले आते हैं कि इनसे जुड़े सभी लोग हैरान रह जाते हैं। ये लोग कभी कभी दो तरफा बात भी करते हैं। इसके अलावा निर्णय लेने में भी इन्हें कई बार परेशानी होती है। ये लोग काफी आध्यात्मिक होते हैं। एक बार जो इनसे जुड़ी है वो ये कि पैसा तो खूब कमाते हैं, लेकिन उड़ाते भी उतना ही हैं। अपनी गर्लफ्रैंड पर भी खूब खर्चा करते हैं।
लड़कियों को होता है सजने का शौक
मार्च में जन्मी लड़कियों को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है। बावजूद इसके उन्हें एडवेंचर्स और रहस्यमयी चीजें भी आकर्षित करती हैं।
भरोसा करना मुश्किल
हालांकि इन लोगों पर भरोसा करना कुछ मुश्किल है। क्योंकि ये किसी की भी बात को मसाला लगाकर इधर से उधर कर देते हैं। ऐसा करने पर इन्हें मजा भी खूब आता है।
ये रखें सावधानी
मार्च में जन्मे जातकों को अपनी चुलबुलाहट और चंचलता पर थोड़ा अंकुश लगाना चाहिए। मंजिल पर ध्यान केंद्रित करने पर इन्हें काफी सफलता हासिल होगी।
जानें क्या रहेगा आपका लकी नम्बर और रंग
लकी नंबर— 3, 7, 9
लकी कलर— हरा, पीला और गुलाबी
लकी डे— रविवार, सोमवार व शनिवार
लकी स्टोन— एमथिस्ट
सुझाव— पानी में शहद मिलाकर सूर्य भगवान को चढ़ाना फायदेमंद होगा
Published on:
03 Mar 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
