3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर में फीस वृद्धि का मामला :  पुरानी फीस नहीं हुई जमा, तो स्कूल के बाहर एकत्र हुए परिजन
Play video

जयपुर में फीस वृद्धि का मामला : पुरानी फीस नहीं हुई जमा, तो स्कूल के बाहर एकत्र हुए परिजन

सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 17 Jun 2019, 7:01 PM IST

जयपुर. शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद पिछले सत्र की फीस जमा नहीं किए जाने पर सोमवार को सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल के बाहर परिजन एकत्र हुए। परिजनों ने बताया कि शिक्षा विभाग ( education department ) ने दस दिन पहले ही स्कूल को पिछले सत्र की ही लेने के आदेश दे दिए थे। उसके बाद कई परिजनों ने फीस जमा करवाने की कोशिश की, लेकिन पिछले सत्र की फीस स्वीकार नहीं की गई।

साथ ही इस संबंध में स्कूल परिजनों को कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है। नोटिस बोर्ड पर भी कोई सूचना नहीं चिपकाई गई है। एकजुट होकर परिजन स्कूल के भीतर दाखिल हुए। वहां स्कूल प्रशासन ने परिजनों से बातचीत की। स्कूल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर बैंक को भी पुरानी फीस जमा करने का लिखित नोटिस दे देंगे साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी चिपका देंगे। स्कूल के आश्वासन के बाद परिजनों वापस आए।