2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1.5 लाख विद्यार्थियों की 1500 करोड़ रुपए रिफंड करेगा मेडिकल कांउसिल

Fee refund of Medical Student : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नई दिल्ली की ओर से एमबीबीएस बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के तहत प्रवेश से वंचित पात्र विद्यार्थियों के सिक्योरिटी डिपॉजिट की रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन एमसीसी नई दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
doctor_2.jpg

दस करोड़ की लागत से ब्लड बैंक के पिछले हिस्से में बनेगा नया एक्सीलेंस सेंटर

Fee refund of Medical Student : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नई दिल्ली की ओर से एमबीबीएस बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के तहत प्रवेश से वंचित पात्र विद्यार्थियों के सिक्योरिटी डिपॉजिट की रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन एमसीसी नई दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड करने की प्रक्रिया मार्च के अंत तक पूर्ण हो जाएगी। सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि उसी बैंक अकाउंट व कार्ड में रिफंड की जाएगी। इसके तहत उसे डिपाॅजिट किया गया था। ऐसी स्थिति में सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को निर्देशित किया जाता है कि संबंधित बैंक अकाउंट या कार्ड को मार्च के अंत तक सक्रिय अवस्था में रखें।

यदि इस अवधि में बैंक अकाउंट या कार्ड सक्रिय अवस्था में नहीं हैं तो तय समय सीमा में रिफंड नहीं हो सकेगा। इसके बाद रिफंड के लिए विद्यार्थियों को एक लंबी विधिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। रिफंड प्रक्रिया में होने वाली इस देरी के लिए एमसीसी नई दिल्ली तथा फाइनेंशल कस्टोडियन एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस वर्ष लगभग 1.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों की राशि रिफंड किए जाने की संभावना है।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि लगभग 75 हजार विद्यार्थियों ने डीम्ड यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग-प्रक्रिया में भाग लिया था। 2 लाख रुपए की सिक्योरिटी राशि डिपॉजिट की गई थी। गणना की जाए तो कुल मिलाकर डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को 1500 करोड़ रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड किया जाना है। वहीं, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स, जिप्मेर व एएफएमसी जैसे मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों ने 10 हजार व आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों ने 5 हजार की सिक्योरिटी राशि डिपॉजिट की गई थी।

विद्यार्थियों को सिक्योरिटी राशि रिफंड के संबंध में एमसीसी नई दिल्ली से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक विद्यार्थी फाइनेंसियल कस्टोडियन से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Story Loader