2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े बाइस लाख परिवारों तक पहुंचे घर-घर औषधि योजना के औषधीय पौधे

वन विभाग करवा रहा है नि:शुल्क वितरण

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Sep 06, 2021

साढ़े बाइस लाख परिवारों तक पहुंचे घर-घर औषधि योजना के औषधीय पौधे

साढ़े बाइस लाख परिवारों तक पहुंचे घर-घर औषधि योजना के औषधीय पौधे


जयपुर। वन विभाग की ओर से शुरू की गई घर घर औषधि योजना के तहत गत एक माह में राज्य भर में साढ़ बाइस लाख परिवारों को पौधे पहुंचाए गए हैं। वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने बताया योजना के तहत आमजन को तुलसी,गिलोय, अश्वगंधा और कालमेघ के पौधे दिए जा रहे हैं। पहले वर्ष प्रदेश के आधे परिवारों तक औषधीय पौधे पहुंचाने का लक्ष्य है। शेष परिवारों को आगामी वित्तीय वर्ष में औषधीय पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। आगामी 5 वर्षों तक योजना प्रदेश में प्रभावी रहेगी। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक मूल्यांकन एवं प्रबोधन मुनीश कुमार गर्ग ने बताया कि 6 सितंबर तक योजना के तहत प्रदेश भर में 22 लाख 52 हजार 593 किट्स वितरित की जा चुकी हैं।
वन.बल प्रमुख डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने बताया कि औषधीय पौधे पहुंचाने के कार्य में वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी उल्लेखनीय सहयोग दे रहे हैं। जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स वितरित कर रहे हैं। योजना का पहला चरण सितंबर में पूर्ण हो रहा है जबकि दूसरा चरण अक्टूबर में शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वैद्य की सलाह से किया गया औषधीय पौधों का उपयोग बेहतर सिद्ध हो सकता है। औषधीय पौधों के इन्हीं गुणों को देखते हुए और औषधीय पौधों के संरक्षण की परंपरा को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है, जिसके आमजन को दूरगामी परिणाम मिलेंगे।

Story Loader