3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

मंत्री रमेश चंद मीना ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा— लापरवाही बर्दास्त नहीं..

पंचायती राज विभाग की योजनाओं को लेकर बुधवार को पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने बैठक ली।

Google source verification

जयपुर। पंचायती राज विभाग की योजनाओं को लेकर बुधवार को पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने बैठक ली। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में यह बैठक हुई। बैठक में जब अधिकारियों ने अपने अपने कामों के बारे में मंत्री को बताया तो मंत्री नाराज हो गए। इस दौरान मंत्री मीणा ने अधिकारियों को हिदायत कि काम में सुधार करे। अन्यथा, ऐसी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मनरेगा, 15वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

मंत्री रमेश चंद मीणा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना को लेकर कहा कि केवल कागजों में योजना चल रही है। धरातल पर नजर नहीं आ रहीं है। मीणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि लोगो की शिकायत मिल रही है। उन्हें आवास के लिए पैसे नही मिल पा रहे हैं। गरीबों के मकान नही बन रहे हैं। मनरेगा को लेकर कहा कि अधिकारियों को समय समय पर काम की मॉनिटरिंग करनी चाहिए। ताकी अच्छा काम हो सके। बैठक में एसीएस अभय कुमार, सचिव नवीन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।