13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Aug 08, 2018

rajasthan news

व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ में लगातार आपराधिक गतिविधिया बढ़ती जा रही हैं। शहर में बढ़ती इन घटनाओ की वजह से शहर की छवि खराब हो रही है। जिसके चलते टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर में व्यवस्था सुधार की मांग को एसपी से मुलाकात की। टैक्स बार एसोसिएशन ने आपराधिक गतिविधियां संचालन का केंद्र बन चुके टाउन के भटनेर दुर्ग में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करने की मांग को लेकर एसपी अनिल कयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भटनेर दुर्ग में एसोसिएशन के सदस्य पीके कोचर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर अंगूछी छीनकर ले जाने की वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई करते हुए तुरंत दोनों किशोरों को निरुद्ध कर लिया जो प्रशंसनीय है। एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी गर्ग ने कहा कि भटनेर दुर्ग में अनेक मंदिर हैं। इनसे शहर के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस कारण शहरवासी और पर्यटक निरंतर दुर्ग और मंदिर में आते-जाते रहते हैं। दुर्ग में छीनाझपटी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण शहर की छवि खराब होती जा रही है। उन्होंने शहर गश्त व्यवस्था को प्रभावी करने के साथ साथ शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। साथ ही शहर में नशीले पर्दार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है। इस मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, महेश चाचाण, रोहित अग्रवाल, अतुल शर्मा, जितेंद्र कोचर, संजय अग्रवाल, विनय जैन आदि मौजूद थे।

Read more : 2.25 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ी गई ब्यावर नगर परिषद सभापति, एसीबी ने किया ट्रेप

Read more : CM राजे की गौरव यात्रा में अचानक हुआ बदलाव, आज नहीं होंगी स्वागत सभाएं, जानें ये महत्वपूर्ण कारण

Read more : अलवर में बारिश के बाद रेलवे रेलवे अण्डरपास पर भरा पानी तो बाइक सवार रेलवे ट्रैक से जाने लगे, इस तरह दिया हादसे को निमंत्रण