21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सुविधाएं मिल नहीं रहीं, अब सता रही सुरक्षा की चिंता

किसी की कॉलोनी का नियमन अटका है तो कोई बीसलपुर के पानी का इंतजार कर रहा है। सीवर लाइन का शिलान्यास हुए एक वर्ष हो चुका, लेकिन काम की गति बहुत धीमी है। इसी तरह की मुद्दे लोगों ने रविवार को राजस्थान पत्रिका के संवाद कार्यक्रम मेरा शहर मेरा मुद्दा में रखे।

Google source verification

जयपुर। किसी की कॉलोनी का नियमन अटका है तो कोई बीसलपुर के पानी का इंतजार कर रहा है। सीवर लाइन का शिलान्यास हुए एक वर्ष हो चुका, लेकिन काम की गति बहुत धीमी है। इसी तरह की मुद्दे लोगों ने रविवार को राजस्थान पत्रिका के संवाद कार्यक्रम मेरा शहर मेरा मुद्दा में रखे। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65, 67, 68, 69 और 71 के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। पार्षदों ने जनता के सवालों के जवाब दिए और वार्ड के विकास का रोडमैप भी बताया।

ये भी जरूरत

-कॉलोनियों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

-जाम की वजह से अजमेर रोड से कमला नेहरू रोड पर आने में दिक्कत होती है।

-प्राथमिक स्वस्थ केंद्र की जरूरत है। अभी भांकरोटा जाना पड़ता है।

वार्ड में सीवरेज की समस्या है। इसके लिए पार्षद ने धरना भी दिया, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। सफाई के लिए गाड़ी दो दिन बाद आती है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है।

विक्रांत शर्मा, सेक्टर 43, मानसरोवर

स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात को भाकर पैराडाइज के पास-आस, लक्ष्मीनारायण विहार में सडक़ किनारे ही लोग गाडिय़ों में बैठकर शराब पीते हैं। कई बार तो आपस में मारपीट तक हो जाती हे।-मनोहर भट्ट, शिव विहार-बी

गली में सडक़ नहीं है। गड्ढे हो गए हैं। सब्जी वालों की वजह से 50 फीट की सडक़ 10 फीट की रह जाती है। मांग्यावास की प्रमुख सडक़ों के डिवाइडर से ग्रीनरी गायब हो चुकी है। -विकास जैन, मांग्यावास

पेयजल की दिक्कत थी। पार्शद ने समाधान कराया। नालियां अब भी नहीं है। जेडीए कॉलोनी में लोगों को पट्टे नहीं दे रहा। इस वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे। सडक़ का वर्षों से इंतजार है। -संगीता सोलंकी, जैन कॉलोनी

कॉलोनी में बाहर के लोग किराए पर रह रहे हैं। इनका पुलिस सत्यापन कराया जाना जरूरी है। पार्षद को पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर लोगों को भी जागरुक करना चाहिए। इससे अपराध पर रोक लगेगी। -हेमंत शर्मा, कमला नेहरू नगर

जनता से दूर रहे पार्षद

वार्ड 65 से पार्षद राम सिंह चौधरी दूसरी बार जनता के सवालों से बचते दिखे। इस संवाद कार्यक्रम में पहले भी उनको बुलाया गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी उन्होंने एनवक्त पर फोन बंद कर लिया। वहीं, वार्ड 71 के पार्षद मुकेश शर्मा ने भी यही किया। दोनों के वार्ड से आए लोगों ने अपने पार्षद को मिस्टर इंडिया से लेकर यहां तक कहा कि चांद तो दिख जाता है, लेकिन हमारे पार्षद नहीं दिखते।

पार्षद बोले: बजट के अनुसार कर रहे काम

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को घर पर भिजवाने की व्यवस्था की है। ऐसी व्यवस्था शहर के शायद ही किसी वार्ड में हो। सरकारी स्कूल का निर्माण भामाशाह के सहयोग से कराया। वार्ड में जेडीए का हिस्सा ज्यादा है। बाहरी वार्ड होने की वजह से 1500 स्ट्रीट लाइटों की जरूरत है। -गणेश जाट, वार्ड 67

वार्ड के हिसाब से सफाईकर्मियों की संख्या कम है। हूपर मिलने से कचरा सडक़ों पर आना बंद हुआ हे। कृष्णा कॉलोनी, ज्योति विहार और वास्तु श्री नगर में सडक़ों के काम हुए हैं। इस वर्ष निगम ने सडक़ों के लिए एक करोड़ रुपए दिए हैं। जल्द ही काम शुरू करवाए जाएंगे। -हरीश शर्मा, वार्ड 68

40 वर्ष पहलेे सीवर लाइन डाली गई थी। तब से आबादी 15 गुना तक बढ़ चुकी है। समस्या को लेकर नियमित आंदोलन भी किया है। वार्ड के पार्क विकसित किए हैं। कचारा डिपो मुक्त वार्ड बनाने पर काम चल रहा है। कई डिपो खत्म किए हैं। अभी सात कचरा डिपो ही बचे हैं। -आशीष शर्मा, वार्ड 69