2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast : मौसम विभाग का येलो अलर्ट, आज और कल होगी बारिश आएगी आंधी

Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके असर से अगले 48 घंटे तक कई जिलों में आंधी आएगी और बारिश होगी।

2 min read
Google source verification
Weather Alert - जानिए अप्रेल में कब बरसेगा पानी

खंडवा. तेज हवा आंधी के साथ हुई शहर में बारिश।

Weather forecast :प्रदेश को आज तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और कल बारिश होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसका असर हमें 24 घंटों में ही देखने को मिल जाएगा। कई जिलों में बारिश और आंधी आएगी और तापमान में भी कमी आएगी।

मौसम विभाग के तात्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक जैसलमेर बाड़ेमर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी या हल्की बारिश होगी। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। 22 अप्रेल तक लगातार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी।

जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को विक्षोभ का असर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। दोपहर बाद तेज धूलभरी आंधी चलेगी। साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं बुधवार को विक्षोभ का असर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : पूरे प्रदेश में 18 अप्रैल से आएगी बारिश! आंधी का अलर्ट

मार्च सात से मिली है राहत
प्रदेश में गर्मी मार्च से शुरू हो जाती है लेकिन एक के बाद एक आए सात विक्षोभ ने झुलसने से बचा लिया। अप्रेल के आरंभ में भी पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिला और अब मध्यम में यह तीसरा विक्षोभ आ रहा है।

कब कहां होगी बारिश

18 अप्रेल : झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ बारिश के आसार।
19 अप्रेल : अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में तेज आंधी व बारिश।

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश और आंधी के कारण पूरे प्रदेश में चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों की प्रभावित होंगे। इसे पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लोगों को राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा प्रभाव भारत—पाकिस्तान बार्डर से सटे इलाकों में देखने को मिलेगा।

चूरू-फलौदी में तापमान 42.2 डिग्री

सोमवार को प्रदेश में तेज गर्मी रही। कई जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू-फलौदी में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा।

इस सप्ताह आसमान में बादल
17 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।
18 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।
19 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।
20 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।
21 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।
22 अप्रेल—आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है ।

Story Loader