14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव महापुराण कथा में पहुंचे मंत्री चौधरी, महिला मंडल ने किया सम्मान

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मालपुरा. मुख्यालय स्थित मालियों की बगीची में दिव्य संस्कार परिवार महिला मंडल के तत्वावधान में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान बुधवार को जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे।
इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से मंत्री चौधरी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर रामस्नेही संप्रदाय के संत धीरजराम महाराज से आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
कथा के दौरान संत धीरजरामजी महाराज ने सावन मास में भगवान शिव की आराधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग