14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘500 रुपए का रोजगार, कैसे चलेगा घर?’, जयपुर में CNG संकट पर बोला कैब ड्राइवर, आधे से ज्यादा सीएनजी पंप हुए ‘ड्राई’

CNG Crisis In Jaipur: जयपुर में लगातार दूसरे दिन CNG संकट से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। शहर के 38 पंपों में आधे से ज्यादा ड्राई होने से कैब और ऑटो चालक घंटों गैस के लिए भटकते रहे और लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
CNG Crisis In Jaipur

कैब ड्राइवर और CNG के लिए पंप पर लगी लंबी लाइन (फोटो: पत्रिका)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में CNG की किल्लत लगातार दूसरे दिन भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शहर के 38 CNG पंपों में आधे से ज्यादा पंपों पर गैस उपलब्ध नहीं थी। ऑटो और CNG कैब चालक सुबह से गैस के लिए मानसरोवर से रामबाग तक पंपों के चक्कर लगाते रहे। शाम 5 बजे बाद कुछ पंपों पर सप्लाई शुरू हुई तो वहां लंबी कतारें लग गई और कहीं-कहीं चालकों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। CNG नहीं मिलने से कई चालकों को घंटों तक अपना वाहन खड़ा रखना पड़ा। इससे न सिर्फ उनकी कमाई प्रभावित हुई बल्कि यात्रियों को भी समय पर वाहन नहीं मिल सके।

शहर में सस्ते सफर की राह आसान नहीं रही, साथ ही इससे CNG कार चालकों और ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्राइवेट CNG कार चालक भी गैस किल्लत से परेशान हैं। सुबह से पंपों पर कतारें लगी रहीं और कई चालक गैस मिलने की उम्मीद में एक पंप से दूसरे पंप तक घूमते रहे। इस बीच गैस सप्लायर टोरेंट कंपनी के प्रतिनिधि संकट और समाधान पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।

एक-एक किलो गैस जुटाना भी संघर्ष

जयपुर शहर में सीएनजी की किल्लत बुधवार को भी थी लेकिन दोपहर बाद सप्लाई बहाल हो गई। गुरुवार सुबह 9 बजे शहर के आधे से ज्यादा CNG पंप ड्राई हो गए। CNG कार और ऑटो चलाने वाले चालक मानसरोवर से लेकर रामबाग तक दौड़ लगाते रहे। वाहन चालकों के लिए एक-एक किलो गैस जुटाना भी संघर्ष बन गया। शाम 5 बजे बाद शहर के कुछ पंपों पर CNG की सप्लाई शुरू हुई। गोपालपुरा मोड़ पर कतार में 30-35 कार नजर आईं। सीएनजी के लिए डेढ़ घंटे तक कतार में लगना पड़ा।

500 रुपए का रोजगार, कैसे चलेगा घर

गोपालपुरा मोड़ पर CNG के लिए कतार में लगे कैब चालक पवन सिंह ने कहा कि वह सुबह से CNG के लिए भटक रहा था। इस पंप पर सीएनजी की सप्लाई की सूचना मिली तो यहां पहुंचा। डेढ़ घंटे से कतार में लगा हूं। आज पूरे दिन में 500 रुपए का रोजगार हो सका। अब समझ में नहीं आ रहा कि 500 रुपए में घर कैसे चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग