4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा ने 9 महीने बाद संभाला कामकाज, मीटिंग में अधिकारियों की लगाई क्लास

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के 9 महीने बाद पहली विभागीय बैठक ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 7 Apr 2025, 4:30 PM IST

kirodi lal meena

kirodi lal meena

Kirodi Lal Meena: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आलाकमान के आदेश के बाद सोमवार को कृषि विभाग की बैठक ली। मंत्री पद से इस्तीफा देने के 9 महीने बाद उन्होंने पहली विभागीय बैठक ली है। इस मीटिंग से किरोड़ी लाल ने साफ संदेश दिया कि विभाग को भ्रष्टाचार विहीन और काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

किरोड़ी लाल मीणा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कृषि विभाग में पिछले राज के कबाड़े उजागर होंगे। जिन मामलो में गड़बड़ी हुई है, उनकी जांच की जाएगी। क्लेम का पैसा किसानों को दिलवाया जाएगा। भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

'पार्टी आलाकमान के आदेश हुआ सक्रिय'

उन्होंने कहा कि अब उनके मन में कोई गिले-शिकवे नहीं हैं। पहले भी नहीं थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देना जरूरी था। नहीं तो मीडिया लगातार सवाल पूछता रहता। अब पार्टी आलाकमान ने कहा है कि काम शुरू करो, इसलिए फिर से सक्रिय हुआ हूं।

गहलोत पर किया पलटवार

साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एमएसपी वाले बयान को लेकर कहा कि प्रदेश में एमएसपी को लेकर कोई असंतोष नहीं है। गहलोत पिछले 15 साल मुख्यमंत्री रहे और एमएसपी पर 15 किलो बाजरा नहीं खरीदा। कृषि मंत्री किरोड़ी ने कहा कि आरोप लगाने और काम करने में फर्क होता है। एमएसपी पर बकायदा खरीद हो रही है और शिकायत मिली तो दिखाएंगे।

बैठक में अध‍िकार‍ियों से लिया फीडबैक

किरोड़ी लाल मीणा ने इस बैठक में कहा कि किसानों से जुड़ी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे किसान तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। कई जगहों से करप्शन की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : एक पुराने मामले में डोटासरा-जूली CID-CB के सामने पेश, बोले- हम डरने वाले नहीं; BJP के तीन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप