2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक तेजपाल यादव का निधन, सरपंच रहते कांग्रेस ने दिया था विधायक का टिकट, खाद्य मंत्री ने जताई संवेदना

Ex. MLA Tejpal Yadav Death : चौमूं के पूर्व विधायक तेजपाल यादव ( Ex. Mla Tejpal Yadav ) का बुधवार रात को लंबी बीमारी के चलते पैतृक गांव बावड़ी गोपीनाथ में निधन हो गया। अंतिम संस्कार में चौमूं उपखंड समेत विभिन्न स्थानों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 20, 2019

ex. mla

पूर्व विधायक तेजपाल यादव का निधन, सरपंच रहते कांग्रेस ने दिया था विधायक का टिकट, खाद्य मंत्री ने जताई संवेदना

चौमूं/जयपुर।

जयपुर के चौमू क्षेत्र से दुखद खबर है। चौमूं के पूर्व विधायक तेजपाल यादव ( Ex. Mla Tejpal Yadav ) का बुधवार रात को लंबी बीमारी के चलते पैतृक गांव बावड़ी गोपीनाथ में निधन हो गया। इसकी खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में चौमूं उपखंड समेत विभिन्न स्थानों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

किसान राजनीति से हुई राजनीतिक करियर की शुरुआत ( All About Chomu Ex. Mla Tejpal Yadav )

जानकारी के अनुसार जयपुर जिले की मंडा-भिंडा ग्राम पंचायत के गांव बावड़ी गोपीनाथ में 21 मई 1937 को जन्मे तेजपाल की राजनीति में शुरुआत किसान राजनीति से हुई। वे वर्ष 1975 में कृषि उपज मंडी समिति चौमूं के डायरेक्टर निर्वाचित हुए। इसके दो साल बाद ग्राम पंचायत मंडा-भिंडा में सरपंच के चुनाव हुए तो तेजपाल ने सरपंच का चुनाव भी लड़ा, जिसमें वे सफल रहे। वर्ष 1980 में rajasthan vidhansabha के चुनाव हुए तो कांग्रेस पार्टी ( Congress ) ने चौमूं विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाया। किस्मत के धनी माने जाने वाले तेजपाल को चुनावों में विजय श्री हासिल हुई।

वर्ष 1981में दि जयपुर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर के अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 1985 व 1990 के चुनावों में टिकट नहीं दिया गया, लेकिन वर्ष 1993 में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर तेजपाल यादव को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी से चुनाव हार गए।

धीरे-धीरे वे सक्रिय राजनीति से दूर होते चले गए। पिछले डेढ़-दो साल से वे अस्वस्थ चल रहे थे। उनको न सिर्फ प्रोस्टेंट कैंसर था, बल्कि दिल की बीमारी भी थी। कुछ महीने पहले ही हार्ट का ऑपरेशन करवाया था। पिछले दो महीने से तबीयत ज्यादा खराब थी। परिजन ही उनकी देखभाल कर रहे थे। बुधवार रात करीब 10.15 बजे उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन-तीन पुत्र-पुत्रियों, पोते-पोतियों एवं नाते-नातियों के अलावा भरा पूरा परिवार छोडक़र गए हैं। इसकी खबर फैलने पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

खाद्य मंत्री रमेश मीणा ने जताई संवेदना

पूर्व विधायक यादव के निधन पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद मीणा ( mla ramesh chand meena ) ने अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की है। मीणा ने कहा कि स्वर्गीय यादव एक कुशल राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। इस दौरान खाद्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


अन्तिम संस्कार में उमड़े लोग

गुरुवार सुबह पूर्व तेजपाल के अन्तिम संस्कार में पूर्व प्रधान भगवानसहाय धांसिल, पूर्व कृषि मंडी समिति अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, सागरमल लांबा, यादव समाज के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरसहाय यादव, पीसीसी सदस्य रूक्क्ष्मणी कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पश्चिम हरिनारायण यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व लालाराम बलेसरा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, डॉ. जेपी सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक सैनी, गोगराज देवंदा, जिला कांगे्रेस उपाध्यक्ष शंकरलाल चतुर्वेदी, छुट्टनलाल यादव, पूर्व सरपंच महरौली कालूराम यादव, सरपंच अणतपुरा जोधाराम यादव, जिला परिषद सदस्य वंदना यादव, मंगलचंद, एडवोकेट नरेन्द्र यादव, डॉ. मोहनलाल यादव, पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा,बोदूराम यादव, बद्रीनारायण यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Story Loader