
जयपुर। ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के हाल ही में हुए जैसलमेर-बाड़मेर दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री और जैसलमेर के पोकरण से विधायक सालेह मोहम्मद का बड़ा बयान सामने आया है।
सालेह मोहम्मद ने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की बी टीम करार दिया है और साथ ही कहा है कि जैसलमेर-बाड़मेर की जनता ने असदुद्दीन ओवैसी को पूरी तरह से नकार दिया है। राजस्थान में असदुद्दीन ओवैसी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, मंत्री सालेह मोहम्मद ने ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी केवल स्वार्थ की राजनीति करते हैं उनका माइनॉरिटी और एससी-एसटी से कोई लेना देना नहीं है। राजस्थान का अल्पसंख्यक समुदाय समझदार है और ओवैसी के झांसे में आने वाला नहीं है।
सालेह मोहम्मद ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी कई प्रदेशों में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उनका क्या हश्र हुआ है यह सबको पता है। तेलंगाना उनका गृह राज्य है लेकिन वहां भी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। सालेह मोहम्मद ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति अलग है, यहां हिंदू- मुसलमान सब मिलजुलकर साथ रहते हैं, असदुद्दीन ओवैसी की दाल यहां नहीं गलने वाली है।
पार्टी मंच पर बोले दिव्या मदेरणा
वहीं दिव्या मदेरणा की ओर से बुधवार को विधानसभा में मंत्री शांति धारीवाल पर सवाल खड़े करने को लेकर सालेह मोहम्मद ने कहा कि मैं उनके बयान पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं लेकिन दिव्या मदेरणा को अपनी बात रखने के लिए उचित मंच का प्रयोग करना चाहिए था, अच्छा होता कि अगर पार्टी के मंच पर अपनी बात रखतीं।
शहीद के परिवार को ही मिलनी चाहिए नौकरी
वहीं पुलवामा हमले के शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों को लेकर मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि वीरांगनाओं की मांगों को लेकर अनावश्यक माहौल बनाया जा रहा है। नाते जाना या नहीं जाना एक सामाजिक परंपरा है लेकिन नौकरी केवल शहीद के परिवार को ही मिलनी चाहिए। मंत्री शांति धारीवाल ने वीरांगना के नाते जाने को लेकर विधानसभा में जो कुछ कहा है उसके बारे में तो वहीं बेहतर बता सकते हैं।
वीडियो देखेंः- करौली दंगा राज्य सरकार की विफलता, समय रहते नहीं लिया एक्शन: ओवैसी
Published on:
16 Mar 2023 12:26 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
