
Rajasthan Rail accident : बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के घायलों को रेल मंत्रालय की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। हादसे में गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए जबकि मामूली रूप से चोटिल घायलों को 25-25 हज़ार रूपए दिए जाने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट संदेश के जरिए ये जानकारी दी।
वैष्णव ने कहा है कि बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मंत्रालय इससे जुड़ी हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है।घटना के बाद से रेलवे की ओर से आपातकालीन सहायता और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हादसे के गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए जबकि मामूली चोटिल घायलों को 25 हज़ार मुआवज़े की आर्थिक मदद दी जाएगी।
तापमान गिरने से गिर गई ट्रेन
राजस्थान के पाली में देर रात साढ़े तीन बजे ट्रेन पटरी से क्यों उतर गई। इसका कारण सामने आ गया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव के कारण रेल की पटरी ही चटक गई थी। यही वजह है कि ट्रेन ट्रैक से उतर गई। पाली में बहुत ज्यादा सर्दी होती है। इसके कारण ही यह हादसा हुआ है। गनीमत की बात यह है कि इसमें किसी की जान के नुकसान की सूचना नहीं है। करीब एक दर्जन गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है। घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।
यह हैं रेलवे हेल्प लाइन
हेल्पलाइन नंबर जारी किए
जोधपुर
0291- 2654979(1072)
0291- 2654993(1072)
0291- 2624125
0291- 2431646
पाली मारवाड़
0293- 2250324
138
1072
Published on:
02 Jan 2023 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
