14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने किया विधायको से संवाद, पढ़ाया गरीब कल्याण तक योजनाओं को पहुंचाने का पाठ

PM Modi In Rajasthan : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद किया। बैठक में सीएम, मंत्री सहित 113 विधायक शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुई, वहीं विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के कारण वासुदेव देवनानी भी बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में लोकसभा चुनावों, नई सरकार को चलाने, संगठन को सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi

पीएम मोदी ने किया विधायको से संवाद, पढ़ाया गरीब कल्याण तक योजनाओं को पहुंचाने का पाठ

pm modi In Rajasthan : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद किया। बैठक में सीएम, मंत्री सहित 113 विधायक शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुई, वहीं विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के कारण वासुदेव देवनानी भी बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में लोकसभा चुनावों, नई सरकार को चलाने, संगठन को सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार कुछ विधायकों से सवाल-जवाब भी किए गए। प्रदेश भाजपा ने इस बैठक का पूरा फोकस केन्द्र की मोदी सरकार और उनकी गारंटियों पर ही रखा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जगह-जगह मोदी गारंटियों के होर्डिंग लगाए गए थे। बदल गई सियासी तस्वीर भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राजेन्द्र राठौड़ के फोटो लगे हुए थे, लेकिन अब सरकार बनने के बाद यहां की तस्वीर भी बदल दी गई है।

मोदी के भाजपा कार्यालय आने से पहले होर्डिंग बदला गया। प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के साथ सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा की फोटो लगाई गई। एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा, सौम्या गुर्जर, राजेन्द्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनिया, अशोक परनामी, अल्का गुर्जर, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू, कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने स्वागत किया।