
रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम में मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला में प्रयाग शुक्ल देंगे व्याख्यान
जयपुर। जल महल के पास स्थित पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम की ओर से आयोजित की जा रही मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला के तहत इस बार जाने.माने कवि, कथाकार और कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल का व्याख्यान होगा। ये कार्यक्रम 10 दिसम्बर को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जल महल स्थित म्यूजियम परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रयाग शुक्ल कला के बदलते स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे राजस्थान की कला के बदलते स्वरूप को भी अपने व्याख्यान का माध्यम बनाएंगे।
प्रयाग शुक्ल का जन्म 28 मई, 1940 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा पुरखों के गाँव तिवारीपुर (ज़िला फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश) में हुई। आगे कोलकाता विश्वविद्यालय से स्नातक किया। वह कवि, कथाकार और कला-समीक्षक के रूप में प्रतिष्ठित हैं। रंगमंच और सिनेमा पर भी लिखते रहे हैं। प्रयाग शुक्ल साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार, शरद जोशी सम्मान, द्विजदेव सम्मान आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं।
‘कविता संभव’, ‘यह एक दिन है’, ‘अधूरी चीज़ें तमाम’, ‘बीते कितने बरस’, ‘यह जो हरा है’, ‘यहाँ कहाँ थी छाया’, ‘इस पृष्ठ पर’, ‘सुनयना फिर यह न कहना’ उनके काव्य-संग्रह हैं। ‘यानी कई वर्ष’ में उनके छह संग्रहों की कविताएँ संकलित की गई हैं। प्रतिनिधि कविताओं का संकलन ‘पचास कविताएँ’ में हुआ है। ‘ह्वाइल अ प्लेन ज़ूम्स पास्ट इन द स्काई’ अंग्रेज़ी में प्रकाशित काव्य-संग्रह है।
Published on:
04 Dec 2022 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
