23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur: एक महीने पहले हुआ पिता का निधन अब पत्नी छोड़ गई साथ, बंदरों से बचने के चक्कर में 2 मंजिल से गिरी महिला की मौत

Monkeys Terror In Jaipur: जयपुर में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में दो मंजिला मकान से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
2 min read
Google source verification
Jaipur News

अस्पताल के बाहर बैठे परिजन (फोटो: पत्रिका)

Woman Dies After Fallen From Roof: जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 42 साल की महिला की मौत हो गई। महिला घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं लेकिन तभी वहां मौजूद बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 2 मंजिला मकान की छत से नीचे सड़क पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

कपड़े सुखाने गई थी महिला

पुलिस के अनुसार मंडी खटीकान निवासी सुशीला बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर कपड़े सुखाने पहुंची थीं। इसी दौरान छत पर पहले से मौजूद बंदरों का झुंड उनकी ओर बढ़ने लगा। बंदरों से घबराकर वह पीछे हटने लगीं लेकिन अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। पहले वह छत की दीवार से टकराईं और फिर सीधे नीचे सड़क पर गिर गईं। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जयपुर की रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। साथ ही जानकारी मिली है कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था।

ड्यूटी पर था पति

मृतका के पति गजेंद्र मल्होत्रा होमगार्ड में सिपाही हैं और नगर निगम में भी कार्यरत हैं। घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर जा चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक स्कूल और दूसरा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

एक महीने पहले हुई थी पिता की मौत

परिवार पर दुखों का सिलसिला पिछले एक महीने से लगातार जारी है। करीब एक माह पहले ही गजेंद्र मल्होत्रा के पिता का निधन हुआ था और अब पत्नी की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग