24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ का कहर…देशभर में 200 की मौत,108 लापता

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं(Flood-Rains)में मरने(Died) वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है, जबकि 108 अन्य लापता(Missing) हैं। तिरुवनंतपुरम से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक केरल(Keral) में सोमवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई, जबकि 63506 परिवारों(Families) के 255662 लोग 1413 राहत शिविरों (Relief Camps) में शरण(Asylum) लिए हुए हैं।

2 min read
Google source verification
बाढ़ का कहर...देशभर में 200 की मौत,108 लापता

बाढ़ का कहर...देशभर में 200 की मौत,108 लापता

-अकेले केरल में मृतक संख्या 83

-63,506 परिवारों के 2,55,662 लोगों ने ली 1413 राहत शिविरों शरण

-सेना, सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत-बचाव कार्य में जुटीं

नई दिल्ली देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं(Flood-Rains)में मरने(Died) वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है, जबकि 108 अन्य लापता(Missing) हैं। तिरुवनंतपुरम से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक केरल(Keral) में सोमवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई, जबकि 63506 परिवारों(Families) के 255662 लोग 1413 राहत शिविरों (Relief Camps) में शरण(Asylum) लिए हुए हैं।

-मलप्पुरम में सबसे अधिक 27 की मौत

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आठ अगस्त से जारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण मलप्पुरम में सबसे अधिक 27, कोझीकोड में 17, वायनाड में 12, कन्नूर जिले में नौ, त्रिशूर और इडुक्की जिलों में पांच-पांच, तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, कोट्टायम और कसारगोड जिलों में दो-दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य में 58 लोग अभी भी लापता हैं। बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण अन्य राज्यों में भी कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उनमें अधिकतर लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

-केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात में हालात गंभीर

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कर्नाटक में अब तक 42, महाराष्ट्र में 30, गुजरात में 29, उत्तराखंड में आठ तथा हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

-पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से आठ की मौत

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद से 108 लोग लापता हैं। केरल में जहां 58 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।