जयपुर

दोपहर में सूर्यदेव के तेवर के अब भी तीखे, अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट होने के आसार

प्रदेश में दिवाली के बाद से हवाओं में ठंडक देखने को मिल रही है, इसके साथ ही मौसम का मिजाज सुबह—शाम के समय बदल गया है। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है।

less than 1 minute read
Oct 27, 2022
दोपहर में सूर्यदेव के तेवर के अब भी तीखे, अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट होने के आसार

जयपुर। प्रदेश में दिवाली के बाद से हवाओं में ठंडक देखने को मिल रही है, इसके साथ ही मौसम का मिजाज सुबह—शाम के समय बदल गया है। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज आसमान साफ रहेगा।

रात में सर्दी का अहसास

जयपुर में आज सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीती रात बुधवार के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। आधा दर्जन जिलों में दो से तीन डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन राज्य में जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिमी हवाओं से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में दिन-रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। शेखावाटी अंचल पर इसका असर खास तौर पर दिखने लगा है। सीकर, चूरू में पारा लगातार कम हो रहा है।

Published on:
27 Oct 2022 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर