जयपुर

Monsoon Update : राजस्थान के सभी जिलों में प्री-मानसून की झमाझम बारिश शुरू, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को मानसून की होगी एंट्री

Rajasthan Monsoon Update : बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून के सक्रिय होते ही राजस्थान में इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार से प्रदेश मेें प्री-मानसून का दौर शुरू हो गया। वहीं, लू का दौर अब समाप्त हो गया है। अब मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी सुनाते हुए इस तारीख से राजस्थान में मानसून की एंट्री बताई है।

2 min read
Jun 21, 2024

Rajasthan Monsoon Update : बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून के सक्रिय होते ही राजस्थान में इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार से प्रदेश मेें प्री-मानसून का दौर शुरू हो गया। वहीं, लू का दौर अब समाप्त हो गया है। प्री मानसून शुरू होने के पहले ही दिन अधिकतर जिलों में बारिश हुई। जयपुर में सबसे अधिक 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून के सक्रिय होने से अब राजस्थान में मानसून समय पर आने के संकेत मिल रहे हैं। 26 से 28 जून के बीच उदयपुर और कोटा से मानसून की राजस्थान में एंट्री हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम केन्द्र ने सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

जिलों में गिरा दिन का पारा

बारिश की गतिविधियों से जिलों में दिन के तापमान मेें गिरावट आ गई है। दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। सबसे अधिक दिन का तापमान पिलानी में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा वनस्थली में 42.2, जैसलमेर में 42.5, फलोदी में 42.4, गंगानगर में 42.6, संगरिया मेें 42.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान में 73 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग ने अगले एक पखवाड़े में प्री मानसून और मानसून की सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वर्तमान में राजस्थान में 73 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजस्थान में एक जून से लेकर 20 तक 25.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 6.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। अगले एक सप्ताह पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य बारिश का अनुमान जताया गया है।

बारिश ने दी गर्मी से राहत, 17 मिलीमीटर बारिश

राजधानी जयपुर में कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार दोपहर राहत मिली। शहर में अचानक दोपहर एक बजे बाद बारिश का दौर शुरू हुआ तो रुुक-रुक चलता रहा। दोपहर तीन बजे बाद तेज बारिश हुई। शहर के जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर, सी स्कीम, अजमेर रोड, सोडाला, एमआई रोड, परकोटा सहित अन्य इलाकों में बारिश हुई। सड़़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन और रात के तापमान में छह डिग्री का अंतर देखने को मिला।

Published on:
21 Jun 2024 09:27 am
Also Read
View All

अगली खबर