
Monsoon Update जयपुर। राजस्थान में बारिश नहीं होने से गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में सोमवार को फलौदी का दिन का पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान शुष्क रहा और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। झालावाड़ के खानपुर में 22.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं कोटा शहर में बीते तीन-चार दिनों से छितराई बारिश हो रही है। सोमवार को भी शहर में कुछ इलाकों में छितराई बारिश हुई। दोपहर एक बजे करीब कुछ देर के लिए हवा संग तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। छावनी, बोरखेड़ा, विज्ञान नगर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
9-10 सितंबर से होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार-पांच दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर कमजोर मानसून गतिविधियां जारी रहेगी। आगामी 5 दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 9-10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों को छोडक़र अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। हालांकि 10-11 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बरसात नहीं होने के कारण अगले दो तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों के दिन के पारे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। मंगलवार को राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली रही जिसने गर्मी और बढ़ा दी।
आमजन तेज धूप और गर्मी व उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Published on:
05 Sept 2022 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
